दर्दनाक घटना: महिला ने फांसी लगाकर जान दी

 प्रयागराज में दर्दनाक घटना: महिला ने फांसी लगाकर जान दी

*कमलेश सिंह (चीफ रिपोर्टर) मानस न्यूज*

प्रयागराज। थाना कैंट क्षेत्र के अंतर्गत राजापुर की घोड़ा वाली गली में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां पर 32 वर्षीय दीपमाला, पत्नी अजय कुमार, ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, दीपमाला के परिजनों ने बताया कि वह अक्सर तबीयत खराब रहती थी। हालांकि, आत्महत्या के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है।

घटना की सूचना मिलने पर थाना कैंट पुलिस मौके पर पहुंची और फोरेंसिक टीम को बुलाया गया। टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए और जांच शुरू कर दी है।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और आत्महत्या के कारणों का पता लगाने की कोशिश की जा रही है।

टिप्पणियाँ

मानस न्यूज- लोकप्रिय

जब माया के फेर में पड़े देवर्षि नारद, नहवाई में जीवंत हुआ नारद मोह का प्रसंग

राजापुर की चौपाल में उठीं ग्रामीणों की समस्याएं, महिलाओं को बताया सुरक्षा का रास्ता

मरीजों की सेवा के बीच काली पट्टी का विरोध, मांडा सीएचसी में स्वास्थ्य कर्मियों ने उठाईं मांगें

गांव की चौखट पर पहुंचकर विद्यार्थियों ने समझी ग्रामीण विकास की तस्वीर

त्रिशूल पूजा में उमड़ा आस्था का सैलाब, हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद

लोहे की रॉड से हमला और गला दबाने का आरोप, दंपती गिरफ्तार

गांधी जयंती पर शिक्षकों की मेहनत को मिला सम्मान, दो प्रधानाध्यापक पुरस्कृत

नहीं रहे वीपी सिंह के करीबी बाबू राजेंद्र सिंह, नरवर चौकठा में पसरा मातम

चौपाल में खुली गांव की समस्याओं की पोटली, अधिकारियों ने सुनी फरियाद

बहराइच में भेड़ियों का आतंक, 10 की मौत, 32 घायल, ग्रामीणों में दहशत