तेंदुआ खुर्द गांव में बरसात के कारण सरकारी आवास भरभरा कर गिरा, बाल बाल बचे परिजन

रवि गुप्ता (चीफ एडिटर) मानस न्यूज 

प्रयागराज। मेजा के तेंदुआ खुर्द गांव में लगातार हो रही बरसात के चलते बुधवार को एक सरकारी आवास भरभरा कर गिर गया। शुक्र रहा कि परिवार के किसी सदस्य को चोट नहीं आई।


आपको बता दे कि विकास खंड मेजा के तेंदुआ खुर्द गांव निवासी तौलन प्रसाद आदिवासी खेती किसानी कर अपने परिवार का पालन पोषण करते हैं। वर्ष 1986 में उन्हें तत्कालीन ग्राम प्रधान स्व.  रामचंद्र ने उन्हें एक सरकारी आवास दिया था। इसी आवास में उनका पूरा परिवार रह गुजर करता था। 

मंगलवार को हुई बरसात के बाद बुधवार को उनका गाटर पटियानुमा पक्का मकान भरभरा कर गिर गया। शुक्र रहा की परिवार के किसी सदस्य को चोट नहीं आई और सभी बाल बाल बच गए। घटना की सूचना पर पहुंचे हल्का लेखपाल बृजभान ने मौका मुआयना कर आवश्यक लिखा पढ़ी किया। मकान गिर जाने के बाद किसान का पूरा परिवार खुले आसमान के नीचे है।


टिप्पणियाँ

मानस न्यूज- लोकप्रिय

जब माया के फेर में पड़े देवर्षि नारद, नहवाई में जीवंत हुआ नारद मोह का प्रसंग

राजापुर की चौपाल में उठीं ग्रामीणों की समस्याएं, महिलाओं को बताया सुरक्षा का रास्ता

मरीजों की सेवा के बीच काली पट्टी का विरोध, मांडा सीएचसी में स्वास्थ्य कर्मियों ने उठाईं मांगें

गांव की चौखट पर पहुंचकर विद्यार्थियों ने समझी ग्रामीण विकास की तस्वीर

त्रिशूल पूजा में उमड़ा आस्था का सैलाब, हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद

लोहे की रॉड से हमला और गला दबाने का आरोप, दंपती गिरफ्तार

गांधी जयंती पर शिक्षकों की मेहनत को मिला सम्मान, दो प्रधानाध्यापक पुरस्कृत

नहीं रहे वीपी सिंह के करीबी बाबू राजेंद्र सिंह, नरवर चौकठा में पसरा मातम

चौपाल में खुली गांव की समस्याओं की पोटली, अधिकारियों ने सुनी फरियाद

बहराइच में भेड़ियों का आतंक, 10 की मौत, 32 घायल, ग्रामीणों में दहशत