आक्रोशित वकीलों ने हंडिया कोतवाली का किया घेराव

रवि गुप्ता (चीफ एडिटर) मानस न्यूज 

प्रयागराज। साथी वकील के ऊपर लेखपाल द्वारा मुकदमा दर्ज कराए जाने से आक्रोशित वकीलों ने बुधवार को हंडिया कोतवाली पहुंचकर घेराव किया तथा एसडीएम लेखपाल विरोधी नारे लगाए। सूचना पर पहुंचे एसडीएम ने दर्ज कराए गए मुकदमे को जांच कर निरस्त करने तथा लेखपाल की जांच कराए जाने का आश्वासन दिया तब वकील वापस लौटे।

कोतवाली घेराव की अगुवाई कर रहे पूर्व शासकीय अधिवक्ता महेंद्र सिंह राकेश मिश्रा, ओमप्रकाश मिश्रा, देवेंद्र पांडेय का आरोप था वकील संजय यादव तथा टेला के हल्का लेखपाल अखिलेश कुशवाहा से एक काम को लेकर कहासुनी हुई थी। जिस बात को लेकर लेखपाल ने फर्जी तरीके से वकील के खिलाफ मारपीट समेत अन्य धाराओं का मुकदमा दिखा दिया है। जब मामला आम वकीलों को हुई तो लोग आक्रोशित हो गए तथा लेखपाल के खिलाफ भी मुकदमा लिखने की मांग करने लगे। 


एसडीएम दिग्विजय सिंह ने कहा जो लेखपाल द्वारा मुकदमा दर्ज कराया गया है। उसकी जांच करने का निर्देश दिया है। यदि मामला सही है तो एफआईआर को निरस्त कर दिया जाएगा। लेखपाल की भी जांच कराई जाएगी। घेराव करने वालों में धर्मराज सिंह, रविंद्र कुमार यादव, लाल जी यादव, सुरेश कुमार, रमेश सिंह, सर्वेश पांडेय, देवेंद्र कृष्ण, राज यादव, बलराम यादव आदि रहे।

टिप्पणियाँ

मानस न्यूज- लोकप्रिय

जब माया के फेर में पड़े देवर्षि नारद, नहवाई में जीवंत हुआ नारद मोह का प्रसंग

राजापुर की चौपाल में उठीं ग्रामीणों की समस्याएं, महिलाओं को बताया सुरक्षा का रास्ता

मरीजों की सेवा के बीच काली पट्टी का विरोध, मांडा सीएचसी में स्वास्थ्य कर्मियों ने उठाईं मांगें

गांव की चौखट पर पहुंचकर विद्यार्थियों ने समझी ग्रामीण विकास की तस्वीर

त्रिशूल पूजा में उमड़ा आस्था का सैलाब, हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद

लोहे की रॉड से हमला और गला दबाने का आरोप, दंपती गिरफ्तार

गांधी जयंती पर शिक्षकों की मेहनत को मिला सम्मान, दो प्रधानाध्यापक पुरस्कृत

बहराइच में भेड़ियों का आतंक, 10 की मौत, 32 घायल, ग्रामीणों में दहशत

नहीं रहे वीपी सिंह के करीबी बाबू राजेंद्र सिंह, नरवर चौकठा में पसरा मातम

मांडा रोड रेलवे क्रॉसिंग तीन दिन रहेगा बंद, इस रास्ते से जाएंगे वाहन