गंगा में डूबी किशोरी: परिजनों में कोहराम, गोताखोरों की मदद से तलाश जारी

गंगा में डूबी किशोरी: परिजनों में कोहराम, गोताखोरों की मदद से तलाश जारी

*रवि गुप्ता (चीफ एडिटर) मानस न्यूज*


प्रयागराज। हंडिया कोतवाली क्षेत्र के कंदला गांव में गंगा स्नान के दौरान पलक के डूबने से हड़कंप मच गया। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया और ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने गोताखोरों की मदद से तलाश शुरू की, लेकिन अभी तक किशोरी का पता नहीं चला है।


किशोरी पलक के पिता अनूप प्रजापति पुणे में नौकरी करते हैं और उनकी दो बेटियां और एक बेटा है। किशोरी अपने पड़ोसी महिलाओं के साथ गंगा स्नान के लिए गई थी, जहां उसका पैर फिसलने से वह गहरे पानी में चली गई। घटना के बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी, जिस पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों की मदद से तलाश शुरू की।

ग्रामीणों की भीड़ ने घटनास्थल के आसपास जमा होकर किशोरी के परिजनों को सांत्वना देने की कोशिश की। पुलिस और गोताखोरों की तलाश जारी है, लेकिन अभी तक किशोरी का कुछ पता नहीं चला है। परिजनों और ग्रामीणों में चिंता और दुख का माहौल है।

टिप्पणियाँ

मानस न्यूज- लोकप्रिय

जब माया के फेर में पड़े देवर्षि नारद, नहवाई में जीवंत हुआ नारद मोह का प्रसंग

राजापुर की चौपाल में उठीं ग्रामीणों की समस्याएं, महिलाओं को बताया सुरक्षा का रास्ता

मरीजों की सेवा के बीच काली पट्टी का विरोध, मांडा सीएचसी में स्वास्थ्य कर्मियों ने उठाईं मांगें

गांव की चौखट पर पहुंचकर विद्यार्थियों ने समझी ग्रामीण विकास की तस्वीर

त्रिशूल पूजा में उमड़ा आस्था का सैलाब, हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद

लोहे की रॉड से हमला और गला दबाने का आरोप, दंपती गिरफ्तार

गांधी जयंती पर शिक्षकों की मेहनत को मिला सम्मान, दो प्रधानाध्यापक पुरस्कृत

बहराइच में भेड़ियों का आतंक, 10 की मौत, 32 घायल, ग्रामीणों में दहशत

नहीं रहे वीपी सिंह के करीबी बाबू राजेंद्र सिंह, नरवर चौकठा में पसरा मातम

मांडा रोड रेलवे क्रॉसिंग तीन दिन रहेगा बंद, इस रास्ते से जाएंगे वाहन