स्वास्थ्य सेवाओं का अभियान: डायरिया प्रभावित दशवार गांव में स्वास्थ्य कर्मियों का दौरा

मानस न्यूज


मांडा। बीते दिनों में डायरिया के कारण हुई दो मौतों के बाद, स्वास्थ्य विभाग ने दशवार गांव में स्वास्थ्य सेवाओं का अभियान चलाया। सीएचसी अधीक्षक डॉ अजित सिंह की अगुआई में स्वास्थ्य कर्मियों की टीम ने गांव का दौरा किया और 140 मरीजों को स्वास्थ्य परीक्षण उपरांत डायरिया से बचाव की दवा वितरित की।

इसके अलावा, बुखार, खांसी आदि रोगों से बचाव की दवा का वितरण भी किया गया। गांव में ब्लीचिंग पाउडर क्लोरीन की दवा का छिड़काव भी कराया गया, जिससे डायरिया के फैलाव को रोका जा सके।

अधीक्षक डॉ. अजित सिंह ने बताया कि जिले से भी स्वास्थ्य कर्मी की टीम आई थी और गांव के लोगों को स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान की गईं। डायरिया से प्रभावित एक व्यक्ति पाया गया था, जिसकी हालत में सुधार है।

इस दौरान डॉ विजय कुमार, डॉ यूपी सिंह, राजकुमार, शुभम, आशीष द्विवेदी, आशीष पांडेय आदि स्वास्थ्य कर्मी मौजूद रहे। स्वास्थ्य विभाग का यह अभियान डायरिया के प्रकोप को रोकने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

टिप्पणियाँ

मानस न्यूज- लोकप्रिय

जब माया के फेर में पड़े देवर्षि नारद, नहवाई में जीवंत हुआ नारद मोह का प्रसंग

राजापुर की चौपाल में उठीं ग्रामीणों की समस्याएं, महिलाओं को बताया सुरक्षा का रास्ता

मरीजों की सेवा के बीच काली पट्टी का विरोध, मांडा सीएचसी में स्वास्थ्य कर्मियों ने उठाईं मांगें

गांव की चौखट पर पहुंचकर विद्यार्थियों ने समझी ग्रामीण विकास की तस्वीर

त्रिशूल पूजा में उमड़ा आस्था का सैलाब, हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद

लोहे की रॉड से हमला और गला दबाने का आरोप, दंपती गिरफ्तार

गांधी जयंती पर शिक्षकों की मेहनत को मिला सम्मान, दो प्रधानाध्यापक पुरस्कृत

नहीं रहे वीपी सिंह के करीबी बाबू राजेंद्र सिंह, नरवर चौकठा में पसरा मातम

चौपाल में खुली गांव की समस्याओं की पोटली, अधिकारियों ने सुनी फरियाद

बहराइच में भेड़ियों का आतंक, 10 की मौत, 32 घायल, ग्रामीणों में दहशत