लेखपाल का रिश्वत लेते वीडियो वायरल,हड़कंप

मानस न्यूज़। 

प्रयागराज।  प्रयागराज में पुलिस प्रशासनिक कर्मचारियों के रिश्वत लेने के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। पहले कानूनगो फिर इंस्पेक्टर को रिश्वत लेते विजिलेंस ने अरेस्ट किया। अब ताजा मामला एक लेखपाल की रिश्वतखोरी का सामने आया है।


फूलपुर तहसील के नेवादा गांव के लेखपाल रिश्वत लेते वीडियो सामने आया है। जमीन के एक मामले में रिपोर्ट लगाने के नाम पर लेखपाल किसान से 4000 रुपये रिश्वत ले रहा है। नोटों को थामते हुए वह साफ वीडियो में नजर आ रहा है।


नेवादा गांव के एक किसान की नेवादा चौराहे पर 2 बिस्वा जमीन का रजिस्ट्री है। जमीन के बगल के हिस्सेदार द्वारा आपत्ति की गई तो एसडीएम फूलपुर के यहां एक प्रार्थना पत्र दिया। मामले में हल्का लेखपाल से आख्या मांगी गई।


किसान के प्रार्थना पत्र पर एसडीएम का आदेश होने के बाद भी लेखपाल ने आख्या नही लगाई। आख्या लगवाने के नाम पर किसान से 4000 रुपये वसूले गए। चार हजार लेने के बाद और रुपये डिमांड की जा रही है।

टिप्पणियाँ

मानस न्यूज- लोकप्रिय

जब माया के फेर में पड़े देवर्षि नारद, नहवाई में जीवंत हुआ नारद मोह का प्रसंग

राजापुर की चौपाल में उठीं ग्रामीणों की समस्याएं, महिलाओं को बताया सुरक्षा का रास्ता

मरीजों की सेवा के बीच काली पट्टी का विरोध, मांडा सीएचसी में स्वास्थ्य कर्मियों ने उठाईं मांगें

गांव की चौखट पर पहुंचकर विद्यार्थियों ने समझी ग्रामीण विकास की तस्वीर

त्रिशूल पूजा में उमड़ा आस्था का सैलाब, हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद

लोहे की रॉड से हमला और गला दबाने का आरोप, दंपती गिरफ्तार

गांधी जयंती पर शिक्षकों की मेहनत को मिला सम्मान, दो प्रधानाध्यापक पुरस्कृत

बहराइच में भेड़ियों का आतंक, 10 की मौत, 32 घायल, ग्रामीणों में दहशत

नहीं रहे वीपी सिंह के करीबी बाबू राजेंद्र सिंह, नरवर चौकठा में पसरा मातम

मांडा रोड रेलवे क्रॉसिंग तीन दिन रहेगा बंद, इस रास्ते से जाएंगे वाहन