कार की टक्कर से बाइक सवार एक की मौत, दूसरे की हालत गंभीर

मेजा में कार की टक्कर से बाइक सवार एक की मौत, दूसरे की हालत गंभीर

*रवि गुप्ता (चीफ एडिटर) मानस न्यूज*

प्रयागराज। करछना थाना क्षेत्र के महेवा गांव निवासी मुन्नन निषाद पुत्र रविंद्र निषाद रविवार शाम को साथी फुलवारी उर्फ मेवालाल पुत्र रामधनी निषाद के साथ बाइक से किसी कार्य के लिए गए थे। देर रात को दोनों युवक घर के लिए लौट रहे थे। अभी वह करछना मेंजा बॉर्डर पर स्थित कटका पुल के पास बलुहा गांव के सामने पहुंचे थे। उसी समय शहर की ओर से तेज रफ्तार आ रहा कार चालक अनियंत्रित होकर बाइक में जोरदार टक्कर मार दिया।


हादसे में बाइक सवार दोनों मार्ग से दूर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। जब तक आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर पहुंची, तब तक कार चालक कार को छोड़कर भाग निकला। सूचना होने पर स्थानी पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी घायलों के घर वालों को देते हुए दोनों को पास के एक अस्पताल में उपचार के लिए ले गए।


जिसमें फुलवारी उर्फ मेवालाल (50) की हालत गंभीर होने पर डॉक्टर ने जिले के अस्पताल में रेफर कर दिया गया। जहां फुलवारी की उपचार के दौरान मौत हो गई। वहीं मुन्नन निषाद का उपचार चल रहा है।


स्वर्गीय रामधनी के छः बेटों में फुलवारी उर्फ मेवा लाल चौथे नंबर का लड़का था। और वह घर पर रहकर मजदूरी का काम करता था।

टिप्पणियाँ

मानस न्यूज- लोकप्रिय

जब माया के फेर में पड़े देवर्षि नारद, नहवाई में जीवंत हुआ नारद मोह का प्रसंग

राजापुर की चौपाल में उठीं ग्रामीणों की समस्याएं, महिलाओं को बताया सुरक्षा का रास्ता

मरीजों की सेवा के बीच काली पट्टी का विरोध, मांडा सीएचसी में स्वास्थ्य कर्मियों ने उठाईं मांगें

गांव की चौखट पर पहुंचकर विद्यार्थियों ने समझी ग्रामीण विकास की तस्वीर

त्रिशूल पूजा में उमड़ा आस्था का सैलाब, हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद

लोहे की रॉड से हमला और गला दबाने का आरोप, दंपती गिरफ्तार

गांधी जयंती पर शिक्षकों की मेहनत को मिला सम्मान, दो प्रधानाध्यापक पुरस्कृत

बहराइच में भेड़ियों का आतंक, 10 की मौत, 32 घायल, ग्रामीणों में दहशत

नहीं रहे वीपी सिंह के करीबी बाबू राजेंद्र सिंह, नरवर चौकठा में पसरा मातम

मांडा रोड रेलवे क्रॉसिंग तीन दिन रहेगा बंद, इस रास्ते से जाएंगे वाहन