प्रयागराज में भाजपा नेता पर घर ढहाने का आरोप

प्रयागराज में भाजपा नेता पर घर ढहाने का आरोप

*रवि गुप्ता (चीफ एडिटर) मानस न्यूज*


प्रयागराज। भाजपा नेता रईस चंद्र शुक्ल पर अपने साथियों के साथ मिलकर एक घर को बुलडोजर से ढहाने का आरोप लगा है। इस घटना का वीडियो भी सामने आया है। घर के मालिक अभिषेक त्रिपाठी ने घूरपुर थाने में तहरीर दी, जिसमे रईस चंद्र शुक्ल और 30 अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। रईस चंद्र शुक्ल ने कहा है कि उनके खिलाफ गलत एफआईआर हुई है और उन्हें बदनाम किया जा रहा है।

चकपूरे कला गांव में रहने वाले अभिषेक त्रिपाठी ने घूरपुर थाने में तहरीर दी। उन्होंने कहा कि उनका रईस चंद्र शुक्ल, उनके बेटे संदीप शुक्ल, प्रकाश सिंह, देवेंद्र सिंह, हर्षित रौतेला, तापस केसरवानी अभिषेक गुप्ता से विवाद चल रहा है। जमीन और मकान का यह विवाद कोर्ट में विचाराधीन है। 1 सितंबर को भाजपा नेता रईस चंद्र शुक्ल ने घर से कब्जा हटाने की धमकी दी। कहा था, कब्जा न हटा तो जान से मार दिया जाएगा। शुक्रवार शाम करीब 30 लोग बुलडोजर लेकर पहुंचे और मकान को ढहा दिया। मकान का सारा सामान उठा ले गए। विरोध किया तो धमकाया गया। कहा गया कि 48 घंटे में हत्या करा दी जाएगी। तहरीर पर घूरपुर पुलिस ने रईस चंद्र शुक्ल, अलंकार सिंह सहित 30 अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। वीडियो के आधार पर मामले की जांच और पहचान की जा रही है।

पुलिस ने बुलडोजर को जब्त किया है। वह हाईवे किनारे खड़ा मिला था। बाकी बुलडोजर लेकर पहुंचे लोगों की तलाश में छापेमारी की जा रही है।

भाजपा नेता रईस चंद्र शुक्ल ने कहा मेरे खिलाफ झूठे आरोप लगाए गए है। बुलडोजर से मकान गिरवाने में मेरा कुछ लेना-देना नहीं है। जिसने केस किया, उस पर मेरा 1 करोड़ 68 लाख रुपए बाकी है। मैं माफिया नहीं हूं जो धमकी दूंगा। 

नंदी के खिलाफ लड़ा था चुनाव

रईस चंद्र शुक्ल कभी भाजपा, तो कभी सपा का दामन थामते रहे हैं। उन्होंने 2022 में सपा के टिकट से शहर दक्षिणी विधानसभा चुनाव मंत्री नंदी के खिलाफ लड़ा था। इसके बाद डिप्टी सीएम केशव मौर्य ने उन्हें भाजपा जॉइन करा दिया। इसे लेकर मंत्री नंदी ने नाराजगी जताते हुए संगठन के उच्च पदाधिकारियों से शिकायत की थी। रईस चंद्र शुक्ल भाजपा के टिकट पर इलाहाबाद सीट से एमएलसी का चुनाव भी लड़ चुके हैं। वह शहर के बड़े व्यवसायी में शुमार किए जाते हैं।



टिप्पणियाँ

मानस न्यूज- लोकप्रिय

जब माया के फेर में पड़े देवर्षि नारद, नहवाई में जीवंत हुआ नारद मोह का प्रसंग

राजापुर की चौपाल में उठीं ग्रामीणों की समस्याएं, महिलाओं को बताया सुरक्षा का रास्ता

मरीजों की सेवा के बीच काली पट्टी का विरोध, मांडा सीएचसी में स्वास्थ्य कर्मियों ने उठाईं मांगें

गांव की चौखट पर पहुंचकर विद्यार्थियों ने समझी ग्रामीण विकास की तस्वीर

त्रिशूल पूजा में उमड़ा आस्था का सैलाब, हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद

लोहे की रॉड से हमला और गला दबाने का आरोप, दंपती गिरफ्तार

गांधी जयंती पर शिक्षकों की मेहनत को मिला सम्मान, दो प्रधानाध्यापक पुरस्कृत

नहीं रहे वीपी सिंह के करीबी बाबू राजेंद्र सिंह, नरवर चौकठा में पसरा मातम

चौपाल में खुली गांव की समस्याओं की पोटली, अधिकारियों ने सुनी फरियाद

बहराइच में भेड़ियों का आतंक, 10 की मौत, 32 घायल, ग्रामीणों में दहशत