मांडा: ट्रेन हादसे में अज्ञात व्यक्ति की मौत, कुखुड़ी में मिला शव, शिनाख्त में जुटी पुलिस

मानस न्यूज

प्रयागराज। मांडा थाना क्षेत्र के कुखुड़ी गांव के सामने रेलवे ट्रैक पर अज्ञात युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। शनिवार रात लगभग 22:35 बजे एक अज्ञात व्यक्ति की ट्रेन दुर्घटना में मौत हो गई। घटना दिल्ली-हावड़ा रेल मार्ग पर कुखुड़ी गांव के सामने अप लाइन पर रेलवे पोल संख्या 768/11 के पास हुई।

मांडारोड रेलवे स्टेशन के स्टेशन मास्टर ने मांडा पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद भारतगंज चौकी प्रभारी विनय सिंह मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की।

इंचार्ज ने बताया कि मृतक की उम्र लगभग 45 वर्ष है और उसके शरीर पर स्लेटी रंग का पेंट और अंडरवियर मौजूद था। शव को पोस्टमार्टम के लिए एसआरएन भेज दिया गया है।

इंचार्ज ने क्षेत्रीय लोगों से अपील की है कि वे अज्ञात व्यक्ति के बारे में जानकारी दें। पुलिस ने आम जनता से सहयोग करने की अपील की है ताकि मृतक के परिजनों से सम्पर्क किया जा सके।

टिप्पणियाँ

मानस न्यूज- लोकप्रिय

जब माया के फेर में पड़े देवर्षि नारद, नहवाई में जीवंत हुआ नारद मोह का प्रसंग

राजापुर की चौपाल में उठीं ग्रामीणों की समस्याएं, महिलाओं को बताया सुरक्षा का रास्ता

मरीजों की सेवा के बीच काली पट्टी का विरोध, मांडा सीएचसी में स्वास्थ्य कर्मियों ने उठाईं मांगें

गांव की चौखट पर पहुंचकर विद्यार्थियों ने समझी ग्रामीण विकास की तस्वीर

त्रिशूल पूजा में उमड़ा आस्था का सैलाब, हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद

लोहे की रॉड से हमला और गला दबाने का आरोप, दंपती गिरफ्तार

गांधी जयंती पर शिक्षकों की मेहनत को मिला सम्मान, दो प्रधानाध्यापक पुरस्कृत

बहराइच में भेड़ियों का आतंक, 10 की मौत, 32 घायल, ग्रामीणों में दहशत

नहीं रहे वीपी सिंह के करीबी बाबू राजेंद्र सिंह, नरवर चौकठा में पसरा मातम

मांडा रोड रेलवे क्रॉसिंग तीन दिन रहेगा बंद, इस रास्ते से जाएंगे वाहन