अपहरण की बड़ी वारदात: पिता-पति-पत्नी को कार सवार बदमाशों ने उठाया, पुलिस में हड़कंप

अपहरण की बड़ी वारदात: पिता-पति-पत्नी को कार सवार बदमाशों ने उठाया, पुलिस में हड़कंप

*मानस न्यूज*

जौनपुर। जिले के मुंगराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के चका जयपालपर गांव में एक चौंकाने वाली घटना में कार सवार बदमाशों ने सोमवार की देर रात एक परिवार के तीन सदस्यों का अपहरण कर लिया। अपहरणकर्ताओं ने घर के बाहर से बीपी यादव, उनकी पत्नी दीपा यादव और बीपी के पिता भागीरथी पटेल को उठाया, जबकि दो बच्चों को छोड़ दिया गया।

पुलिस ने बताया कि अपहरण का मामला लेन-देन के विवाद से जुड़ा हो सकता है। मुंगराबादशाहपुर, पंवारा, सुजानगंज की पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन अपहरणकर्ताओं का कोई सुराग नहीं मिला। सीओ मछली शहर गिरेन्द्र सिंह ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है और जल्द ही अपहरणकर्ताओं को गिरफ्तार किया जाएगा।

बीपी यादव की रानीगंज तहसील प्रतापगढ़ में नायब तहसीलदार के पद पर तैनाती बताई जा रही है। गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है और बच्चे डरे सहमे हुए हैं। पुलिस महकमे में हड़कंप मचा हुआ है और अपहरणकर्ताओं की तलाश की जा रही है।

टिप्पणियाँ

मानस न्यूज- लोकप्रिय

जब माया के फेर में पड़े देवर्षि नारद, नहवाई में जीवंत हुआ नारद मोह का प्रसंग

राजापुर की चौपाल में उठीं ग्रामीणों की समस्याएं, महिलाओं को बताया सुरक्षा का रास्ता

मरीजों की सेवा के बीच काली पट्टी का विरोध, मांडा सीएचसी में स्वास्थ्य कर्मियों ने उठाईं मांगें

गांव की चौखट पर पहुंचकर विद्यार्थियों ने समझी ग्रामीण विकास की तस्वीर

त्रिशूल पूजा में उमड़ा आस्था का सैलाब, हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद

लोहे की रॉड से हमला और गला दबाने का आरोप, दंपती गिरफ्तार

गांधी जयंती पर शिक्षकों की मेहनत को मिला सम्मान, दो प्रधानाध्यापक पुरस्कृत

बहराइच में भेड़ियों का आतंक, 10 की मौत, 32 घायल, ग्रामीणों में दहशत

नहीं रहे वीपी सिंह के करीबी बाबू राजेंद्र सिंह, नरवर चौकठा में पसरा मातम

मांडा रोड रेलवे क्रॉसिंग तीन दिन रहेगा बंद, इस रास्ते से जाएंगे वाहन