दो प्रेमियों की मौत, एक ही पेड़ से लटके मिले शव

मानस न्यूज

सीतापुर। रेउसा थाना क्षेत्र के बिजेहरा गांव में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक महिला और पुरुष के शव एक ही पेड़ से फंदे से लटके मिले। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और जांच जारी है।

मृतकों की पहचान सलीमुन (45) और नकछेद (50) के रूप में हुई है, जो दोनों शादीशुदा थे और अलग-अलग समुदायों से ताल्लुक रखते थे। ग्रामीणों के अनुसार, दोनों के बीच 12 साल पहले प्रेम हुआ था, लेकिन परिजनों को यह रिश्ता मंजूर नहीं था।

तीन दिन पहले सलीमुन के पति मुश्ताक और नकछेद के बीच विवाद हुआ था, जिसके बाद सलीमुन ने मुश्ताक के खिलाफ पुलिस में तहरीर दी थी। इसके बाद पुलिस गांव आई थी और पंचायत हो रही थी, लेकिन सलीमुन और मुश्ताक गांव से निकल गए। आज सुबह दोनों के शव मिले हैं।

नकछेद के दामाद रामू ने बताया कि नकछेद ने रात 8 बजे उन्हें फोन किया था और बताया था कि उन्हें 10-12 लोग घेरे हुए हैं और उन्हें बचा लें। रामू रात में आए थे, लेकिन लोकेशन नहीं ढूंढ पाए और वापस चले गए। सुबह शव मिले।

टिप्पणियाँ

मानस न्यूज- लोकप्रिय

जब माया के फेर में पड़े देवर्षि नारद, नहवाई में जीवंत हुआ नारद मोह का प्रसंग

राजापुर की चौपाल में उठीं ग्रामीणों की समस्याएं, महिलाओं को बताया सुरक्षा का रास्ता

मरीजों की सेवा के बीच काली पट्टी का विरोध, मांडा सीएचसी में स्वास्थ्य कर्मियों ने उठाईं मांगें

गांव की चौखट पर पहुंचकर विद्यार्थियों ने समझी ग्रामीण विकास की तस्वीर

त्रिशूल पूजा में उमड़ा आस्था का सैलाब, हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद

लोहे की रॉड से हमला और गला दबाने का आरोप, दंपती गिरफ्तार

गांधी जयंती पर शिक्षकों की मेहनत को मिला सम्मान, दो प्रधानाध्यापक पुरस्कृत

नहीं रहे वीपी सिंह के करीबी बाबू राजेंद्र सिंह, नरवर चौकठा में पसरा मातम

चौपाल में खुली गांव की समस्याओं की पोटली, अधिकारियों ने सुनी फरियाद

बहराइच में भेड़ियों का आतंक, 10 की मौत, 32 घायल, ग्रामीणों में दहशत