मेजा में ट्रक की तेज रफ्तार ने ली जान: अधेड़ युवक की मौके पर मौत, परिजनों का हंगामा

*मानस न्यूज*

मेजा। ममोली चौराहे पर एक दर्दनाक दुर्घटना हुई, जहां तेज रफ्तार ट्रक ने एक अधेड़ युवक को कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना के समय युवक चाट के ठेले पर खड़ा था और बात कर रहा था, तभी ट्रक ने उसे रौंद दिया।

मृतक हरिश्चंद्र उर्फ बबउ यादव (58) ममोली थाना मेजा के निवासी थे। दुर्घटना दोपहर 1:00 बजे के लगभग हुई। ट्रक मेजा की तरफ से आ रहा था और तेज रफ्तार में था।

दुर्घटना में एक साइकिल सवार हरेंद्र यादव भी घायल हुआ है, जिसे परिजन नजदीकी अस्पताल में इलाज करवा रहे हैं। मृतक के परिजनों ने शव को सड़क पर रखकर चक्का जाम कर दिया है और उप जिलाधिकारी की मौके पर पहुंचने की मांग कर रहे हैं।

मृतक की पत्नी अंनता देवी और माता गंगा देवी शव से लिपटकर रोते रोते बेहोश हो रही हैं। थाना प्रभारी मेजा और चौकी इंचार्ज कोहड़ार मौके पर पहुंचकर सुलह समझौता में लगे हुए हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपी ट्रक चालक की तलाश जारी है।

टिप्पणियाँ

मानस न्यूज- लोकप्रिय

जब माया के फेर में पड़े देवर्षि नारद, नहवाई में जीवंत हुआ नारद मोह का प्रसंग

राजापुर की चौपाल में उठीं ग्रामीणों की समस्याएं, महिलाओं को बताया सुरक्षा का रास्ता

मरीजों की सेवा के बीच काली पट्टी का विरोध, मांडा सीएचसी में स्वास्थ्य कर्मियों ने उठाईं मांगें

गांव की चौखट पर पहुंचकर विद्यार्थियों ने समझी ग्रामीण विकास की तस्वीर

त्रिशूल पूजा में उमड़ा आस्था का सैलाब, हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद

लोहे की रॉड से हमला और गला दबाने का आरोप, दंपती गिरफ्तार

गांधी जयंती पर शिक्षकों की मेहनत को मिला सम्मान, दो प्रधानाध्यापक पुरस्कृत

नहीं रहे वीपी सिंह के करीबी बाबू राजेंद्र सिंह, नरवर चौकठा में पसरा मातम

चौपाल में खुली गांव की समस्याओं की पोटली, अधिकारियों ने सुनी फरियाद

बहराइच में भेड़ियों का आतंक, 10 की मौत, 32 घायल, ग्रामीणों में दहशत