मोदी-योगी की विकास यात्रा में कार्यकर्ता बनें गति के साथी: दिलीप सिंह पटेल

मोदी-योगी की विकास यात्रा में कार्यकर्ता बनें गति के साथी: दिलीप सिंह पटेल

*मानस न्यूज*

प्रयागराज। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) काशी क्षेत्र अध्यक्ष दिलीप सिंह पटेल ने मेजा-कोरांव विधानसभा की सदस्यता अभियान 2024 की समीक्षा बैठक में कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के विकास और सुशासन की उपलब्धियां कार्यकर्ताओं की मेहनत का परिणाम है।

दिलीप सिंह पटेल ने कहा कि भाजपा विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक दल बनी है, यह कार्यकर्ताओं की मेहनत का परिणाम है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपने कार्यों की समीक्षा कर सदस्यता के लक्ष्यों को प्राप्त करने का आह्वान किया।

बैठक में काशी क्षेत्र महामंत्री सुशील कुमार त्रिपाठी ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं के कार्य ही उनकी मेहनत को दर्शाएंगे, इसलिए ज्यादा से ज्यादा सदस्य बनाकर अपने कार्यों के माध्यम से स्वत: अपने को स्थापित करें।

जिलाध्यक्ष विनोद प्रजापति ने क्षेत्रीय अध्यक्ष को विश्वास दिलाया कि यमुनापार के कार्यकर्ता शत् प्रतिशत लक्ष्य को हासिल कर सर्वस्पर्शी-सर्वव्यापी-सर्वग्राही सदस्यता पर कार्य करेंगे।

मंच पर जिला उपाध्यक्ष जय सिंह पटेल, विधानसभा मेजा प्रभारी राजेश्वरी तिवारी, विधानसभा कोरांव प्रभारी पुष्पराज सिंह पटेल, विधानसभा करछना प्रभारी राजेश शुक्ला, राजू शुक्ला, मांडवी शरण, अमरेश तिवारी, आषूतोष तिवारी, सहित सभी मंडल अध्यक्ष, वरिष्ठ कार्यकर्ता व पदाधिकारी उपस्थित रहे।

बैठक में जिला महामंत्री रामेश्वर द्विवेदी, जिला उपाध्यक्ष रामजी सिंह, जिला मंत्री विजय बहादुर सिंह, मंडल अध्यक्ष रोहन सिंह, राहुल सिंह, देवेंद्र सिंह, विनोद कुमार, सुरेश चंद्र, रामजी प्रसाद, अशोक दुबे, सूबालाल प्रजापति सहित कई अन्य वरिष्ठ कार्यकर्ता शामिल रहे।

टिप्पणियाँ

मानस न्यूज- लोकप्रिय

जब माया के फेर में पड़े देवर्षि नारद, नहवाई में जीवंत हुआ नारद मोह का प्रसंग

राजापुर की चौपाल में उठीं ग्रामीणों की समस्याएं, महिलाओं को बताया सुरक्षा का रास्ता

मरीजों की सेवा के बीच काली पट्टी का विरोध, मांडा सीएचसी में स्वास्थ्य कर्मियों ने उठाईं मांगें

गांव की चौखट पर पहुंचकर विद्यार्थियों ने समझी ग्रामीण विकास की तस्वीर

त्रिशूल पूजा में उमड़ा आस्था का सैलाब, हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद

लोहे की रॉड से हमला और गला दबाने का आरोप, दंपती गिरफ्तार

गांधी जयंती पर शिक्षकों की मेहनत को मिला सम्मान, दो प्रधानाध्यापक पुरस्कृत

नहीं रहे वीपी सिंह के करीबी बाबू राजेंद्र सिंह, नरवर चौकठा में पसरा मातम

चौपाल में खुली गांव की समस्याओं की पोटली, अधिकारियों ने सुनी फरियाद

बहराइच में भेड़ियों का आतंक, 10 की मौत, 32 घायल, ग्रामीणों में दहशत