नैनी में मासूम के साथ अश्लील हरकत, पिता को भी घायल किया!

नैनी में मासूम के साथ अश्लील हरकत, पिता को भी घायल किया!

*मानस न्यूज*

प्रयागराज। नैनी इलाके के एक मुहल्ले में एक युवक ने 7 साल की मासूम बच्ची के साथ अश्लील हरकत की। जब पिता ने विरोध किया, तो आरोपी ने उन्हें मारपीट कर घायल कर दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और पॉक्सो समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया।

मासूम के परिजनों को जब इसकी जानकारी हुई, तो वह आरोपी युवक के घर पहुंचे और उसकी जमकर धुनाई कर दी। इसकी जानकारी होने पर आसपास के लोगों की भीड़ जुड़ गई। सूचना पर नैनी थाना प्रभारी भी मौके पहुंचे और आरोपी युवक को अपने साथ थाने ले आए।

मासूम के पिता की तहरीर पर आरोपी सचिन अग्रहरि के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। घटना शनिवार रात लगभग एक बजे की है। आरोपी ने पिता के सीने पर दांत काटा और नाखूनों से जख्म दिए। इंस्पेक्टर नैनी वैभव सिंह ने बताया कि आरोपी को देर रात गिरफ्तार कर लिया गया था।

पुलिस ने बताया कि आरोपी युवक पड़ोस में रहता है और मासूम के परिवार को जानता है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

टिप्पणियाँ

मानस न्यूज- लोकप्रिय

जब माया के फेर में पड़े देवर्षि नारद, नहवाई में जीवंत हुआ नारद मोह का प्रसंग

राजापुर की चौपाल में उठीं ग्रामीणों की समस्याएं, महिलाओं को बताया सुरक्षा का रास्ता

मरीजों की सेवा के बीच काली पट्टी का विरोध, मांडा सीएचसी में स्वास्थ्य कर्मियों ने उठाईं मांगें

गांव की चौखट पर पहुंचकर विद्यार्थियों ने समझी ग्रामीण विकास की तस्वीर

त्रिशूल पूजा में उमड़ा आस्था का सैलाब, हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद

लोहे की रॉड से हमला और गला दबाने का आरोप, दंपती गिरफ्तार

गांधी जयंती पर शिक्षकों की मेहनत को मिला सम्मान, दो प्रधानाध्यापक पुरस्कृत

नहीं रहे वीपी सिंह के करीबी बाबू राजेंद्र सिंह, नरवर चौकठा में पसरा मातम

चौपाल में खुली गांव की समस्याओं की पोटली, अधिकारियों ने सुनी फरियाद

बहराइच में भेड़ियों का आतंक, 10 की मौत, 32 घायल, ग्रामीणों में दहशत