मुंबई से आई युवती के साथ पति का अवैध संबंध, पत्नी ने खोला मोर्चा

मुंबई से आई युवती के साथ पति का अवैध संबंध, पत्नी ने खोला मोर्चा

【मानस न्यूज, राहुल यादव】

प्रयागराज। मांडा थाना क्षेत्र में एक विवाहित महिला ने अपने पति को मुंबई से आई एक युवती के साथ देखकर हंगामा खड़ा कर दिया। महिला की शिकायत पर पहुंची पुलिस ने आरोपी पति को हिरासत में ले लिया। मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।

महिला का पति दो दिन पहले मुंबई से घर लौटा था और उसके साथ एक युवती भी थी। जब विवाहिता महिला ने पति से युवती के बारे में पूछा, तो उसने गोलमोल जवाब दिया। इससे नाराज महिला ने अपने मायके पक्ष को सूचना दी, जिसके बाद डायल 112 पुलिस को बुलाया गया।

महिला की दो बेटियां हैं, जिनकी उम्र 7 और 5 साल है, और तीसरा बच्चा गर्भ में है। पुलिस ने आरोपी पति को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। इंस्पेक्टर माण्डा शैलेंद्र सिंह ने बताया कि तहरीर मिलने पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।

टिप्पणियाँ

मानस न्यूज- लोकप्रिय

जब माया के फेर में पड़े देवर्षि नारद, नहवाई में जीवंत हुआ नारद मोह का प्रसंग

राजापुर की चौपाल में उठीं ग्रामीणों की समस्याएं, महिलाओं को बताया सुरक्षा का रास्ता

मरीजों की सेवा के बीच काली पट्टी का विरोध, मांडा सीएचसी में स्वास्थ्य कर्मियों ने उठाईं मांगें

गांव की चौखट पर पहुंचकर विद्यार्थियों ने समझी ग्रामीण विकास की तस्वीर

त्रिशूल पूजा में उमड़ा आस्था का सैलाब, हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद

लोहे की रॉड से हमला और गला दबाने का आरोप, दंपती गिरफ्तार

गांधी जयंती पर शिक्षकों की मेहनत को मिला सम्मान, दो प्रधानाध्यापक पुरस्कृत

नहीं रहे वीपी सिंह के करीबी बाबू राजेंद्र सिंह, नरवर चौकठा में पसरा मातम

चौपाल में खुली गांव की समस्याओं की पोटली, अधिकारियों ने सुनी फरियाद

बहराइच में भेड़ियों का आतंक, 10 की मौत, 32 घायल, ग्रामीणों में दहशत