केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने की बैठक, उपचुनाव में एनडीए के उम्मीदवारों को जिताने का किया आह्वान

 प्रयागराज में केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने की बैठक, उपचुनाव में एनडीए के उम्मीदवारों को जिताने का किया आह्वान

*मानस न्यूज*

प्रयागराज। अपना दल (सोनेलाल) की राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने सोमवार को प्रयागराज में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि यूपी में दस विधानसभा की सीटों पर होने वाले उप चुनाव में अपना दल के कार्यकर्ता पूरी ताकत के साथ जुटेंगे और एनडीए के प्रत्याशियों को विजयी बनाएंगे।

उन्होंने कहा कि 17 अक्तूबर को अपना दल के संस्थापक सोनेलाल पटेल की जयंती धूमधाम से मनाई जाएगी। आज की बैठक में इसकी रूपरेखा तैयार की गई है।

यूपी सरकार में कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल ने भी कहा कि उप चुनाव में टिकट किसको मिलेगा यह एनडीए के नेता आपस में बैठकर तय करेंगे। फिलहाल अपना दल के कार्यकर्ता एनडीए उम्मीदवारों को जिताने के लिए पूरी ताकत लगाएंगे। सभी दस सीटों पर एनडीए की जीत होने वाली है।

टिप्पणियाँ

मानस न्यूज- लोकप्रिय

जब माया के फेर में पड़े देवर्षि नारद, नहवाई में जीवंत हुआ नारद मोह का प्रसंग

राजापुर की चौपाल में उठीं ग्रामीणों की समस्याएं, महिलाओं को बताया सुरक्षा का रास्ता

मरीजों की सेवा के बीच काली पट्टी का विरोध, मांडा सीएचसी में स्वास्थ्य कर्मियों ने उठाईं मांगें

गांव की चौखट पर पहुंचकर विद्यार्थियों ने समझी ग्रामीण विकास की तस्वीर

त्रिशूल पूजा में उमड़ा आस्था का सैलाब, हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद

लोहे की रॉड से हमला और गला दबाने का आरोप, दंपती गिरफ्तार

गांधी जयंती पर शिक्षकों की मेहनत को मिला सम्मान, दो प्रधानाध्यापक पुरस्कृत

बहराइच में भेड़ियों का आतंक, 10 की मौत, 32 घायल, ग्रामीणों में दहशत

नहीं रहे वीपी सिंह के करीबी बाबू राजेंद्र सिंह, नरवर चौकठा में पसरा मातम

मांडा रोड रेलवे क्रॉसिंग तीन दिन रहेगा बंद, इस रास्ते से जाएंगे वाहन