नवोदय विद्यालय मेजा में शिक्षक दिवस का भव्य आयोजन, शिक्षकों को दिया गया सम्मान और प्यार

मानस न्यूज

प्रयागराज। मेजा जवाहर नवोदय विद्यालय में शिक्षक दिवस का पर्व धूमधाम से मनाया गया।  मां सरस्वती और डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन की प्रतिमा पर पुष्प और माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे प्रभारी प्राचार्य डॉ प्रमोद कुमार मिश्रा ने कहा, शिक्षक का कार्य सबसे महत्वपूर्ण है, क्योंकि वे ही भविष्य के निर्माता हैं। वे अपने ज्ञान और अनुभव से विद्यार्थियों को सही दिशा दिखाते हैं और उनके जीवन को सफल बनाने में मदद करते हैं।

वर्तिका तिवारी ने शिक्षकों के सम्मान में सुंदर काव्य पाठ किया, जिसमें उन्होंने शिक्षकों की महिमा और उनके योगदान को सराहा।

डॉ अरविंद चौधरी ने कहा, शिक्षकों का सम्मान करना हमारा कर्तव्य है, क्योंकि वे ही हमारे जीवन को रोशन करते हैं। वे हमें ज्ञान देते हैं, अनुभव देते हैं और हमारे जीवन को सफल बनाने में मदद करते हैं।

डॉ0 डीके त्रिपाठी ने ज्ञान के महत्व और गुरु की महिमा को याद किया और कहा, शिक्षकों का योगदान हमारे जीवन में बहुत महत्वपूर्ण है। वे हमें ज्ञान देते हैं और हमारे जीवन को सफल बनाने में मदद करते हैं।

कार्यक्रम का संचालन छात्र ऋषभ पटेल और छात्रा सुभिक्षा पांडेय ने किया। इस दौरान स्कूल के सभी शैक्षणिक कर्मचारी व छात्र मौजूद रहे।




टिप्पणियाँ

मानस न्यूज- लोकप्रिय

जब माया के फेर में पड़े देवर्षि नारद, नहवाई में जीवंत हुआ नारद मोह का प्रसंग

राजापुर की चौपाल में उठीं ग्रामीणों की समस्याएं, महिलाओं को बताया सुरक्षा का रास्ता

मरीजों की सेवा के बीच काली पट्टी का विरोध, मांडा सीएचसी में स्वास्थ्य कर्मियों ने उठाईं मांगें

गांव की चौखट पर पहुंचकर विद्यार्थियों ने समझी ग्रामीण विकास की तस्वीर

त्रिशूल पूजा में उमड़ा आस्था का सैलाब, हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद

लोहे की रॉड से हमला और गला दबाने का आरोप, दंपती गिरफ्तार

गांधी जयंती पर शिक्षकों की मेहनत को मिला सम्मान, दो प्रधानाध्यापक पुरस्कृत

बहराइच में भेड़ियों का आतंक, 10 की मौत, 32 घायल, ग्रामीणों में दहशत

नहीं रहे वीपी सिंह के करीबी बाबू राजेंद्र सिंह, नरवर चौकठा में पसरा मातम

मांडा रोड रेलवे क्रॉसिंग तीन दिन रहेगा बंद, इस रास्ते से जाएंगे वाहन