मांडाखास चौराहे पर सेब की खरीदारी को लेकर मारपीट, पुलिस ने किया मामला शांत

मांडाखास चौराहे पर सेब की खरीदारी को लेकर मारपीट, पुलिस ने किया मामला शांत

*अजय प्रजापति (चीफ रिपोर्टर) मानस न्यूज*

मांडा। क्षेत्र के मांडाखास चौराहे पर रविवार को एक अनोखा विवाद देखने को मिला, जब सेब की खरीदारी को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। मामला इतना बढ़ गया कि पुलिस को मौके पर पहुंचना पड़ा और दोनों पक्षों को शांत करना पड़ा।

जानकारी के मुताबिक, मांडाखास चौराहे पर स्थित काली माता चौराहे के पास एक ठेला गाड़ी दुकानदार के यहां एक बोलेरो सवार राहगीर ने सेब की खरीदारी की और दुकानदार से भुगतान को लेकर विवाद हो गया। दोनों पक्षों के बीच मारपीट शुरू हो गई, जिसे देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए।

वरिष्ठ उपनिरीक्षक एसएन सिंह और उनकी टीम ने मौके पर पहुंचकर दोनों पक्षों को शांत किया और उन्हें थाने ले गए। पुलिस ने मामला शांत कर दिया है और आगे की जांच कर रही है।

टिप्पणियाँ

मानस न्यूज- लोकप्रिय

जब माया के फेर में पड़े देवर्षि नारद, नहवाई में जीवंत हुआ नारद मोह का प्रसंग

राजापुर की चौपाल में उठीं ग्रामीणों की समस्याएं, महिलाओं को बताया सुरक्षा का रास्ता

मरीजों की सेवा के बीच काली पट्टी का विरोध, मांडा सीएचसी में स्वास्थ्य कर्मियों ने उठाईं मांगें

गांव की चौखट पर पहुंचकर विद्यार्थियों ने समझी ग्रामीण विकास की तस्वीर

त्रिशूल पूजा में उमड़ा आस्था का सैलाब, हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद

लोहे की रॉड से हमला और गला दबाने का आरोप, दंपती गिरफ्तार

गांधी जयंती पर शिक्षकों की मेहनत को मिला सम्मान, दो प्रधानाध्यापक पुरस्कृत

नहीं रहे वीपी सिंह के करीबी बाबू राजेंद्र सिंह, नरवर चौकठा में पसरा मातम

चौपाल में खुली गांव की समस्याओं की पोटली, अधिकारियों ने सुनी फरियाद

बहराइच में भेड़ियों का आतंक, 10 की मौत, 32 घायल, ग्रामीणों में दहशत