मासूम के साथ दरिंदगी, दो किशोरों को पुलिस ने हिरासत में लिया

मानस न्यूज

बलिया। जिले में एक 7 साल की मासूम के साथ दो किशोरों द्वारा दुष्कर्म का मामला सामने आया है। घटना के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। पुलिस ने दो किशोरों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

यह घटना बलिया जिले के सदर कोतवाली के एक मोहल्ले में हुई। पीड़िता मनियर थाना के एक गांव की निवासी है और अपने परिवार के साथ रहती है। आरोप है कि पड़ोस के दो किशोर उसे बहला-फुसलाकर ले गए और उसके साथ दुष्कर्म किया।

पीड़िता की हालत बिगड़ने पर परिजन उसे जिला महिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां से डॉक्टरों ने वाराणसी के लिए रेफर कर दिया। एएसपी विक्रांतवीर, सीओ सीटी गौरव कुमार और कोतवाल योगेंद्र बहादुर सिंह ने अस्पताल पहुंचकर परिजनों से बात की और पीड़िता की हालत जानी।

परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने दो आरोपी किशोरों को पकड़ लिया है। एसपी विक्रांत वीर ने कहा कि परिजनों की तहरीर पर दोनों बाल अपचारी को गिरफ्तार कर लिया गया है और पीड़िता के बेहतर इलाज के लिए उसे बीएचयू भेजा गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

टिप्पणियाँ

मानस न्यूज- लोकप्रिय

जब माया के फेर में पड़े देवर्षि नारद, नहवाई में जीवंत हुआ नारद मोह का प्रसंग

राजापुर की चौपाल में उठीं ग्रामीणों की समस्याएं, महिलाओं को बताया सुरक्षा का रास्ता

मरीजों की सेवा के बीच काली पट्टी का विरोध, मांडा सीएचसी में स्वास्थ्य कर्मियों ने उठाईं मांगें

गांव की चौखट पर पहुंचकर विद्यार्थियों ने समझी ग्रामीण विकास की तस्वीर

त्रिशूल पूजा में उमड़ा आस्था का सैलाब, हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद

लोहे की रॉड से हमला और गला दबाने का आरोप, दंपती गिरफ्तार

गांधी जयंती पर शिक्षकों की मेहनत को मिला सम्मान, दो प्रधानाध्यापक पुरस्कृत

बहराइच में भेड़ियों का आतंक, 10 की मौत, 32 घायल, ग्रामीणों में दहशत

नहीं रहे वीपी सिंह के करीबी बाबू राजेंद्र सिंह, नरवर चौकठा में पसरा मातम

मांडा रोड रेलवे क्रॉसिंग तीन दिन रहेगा बंद, इस रास्ते से जाएंगे वाहन