तेजाब से जली आवाज, दहेज की खातिर पत्नी पर बरपा पति का ज़लीम प्यार!

मानस न्यूज

मेरठ। लोहिया नगर थाना क्षेत्र में दहेज की खातिर एक युवक ने अपनी पत्नी को तेजाब पिला दिया, जिससे पीड़िता की आवाज चली गई। पीड़िता का परिवार अब एसएसपी से न्याय की गुहार लगाएगा।

हापुड़ निवासी चांद मोहम्मद की बेटी फरजाना की शादी जाहिदपुर निवासी तैयब के साथ हुई थी। ससुराल वाले दहेज में बाइक नहीं देने का ताना देकर मारपीट करते थे। एक सप्ताह पूर्व तैयब ने फरजाना को तेजाब पिला दिया।

फरजाना की हालत गंभीर है और वह अस्पताल में भर्ती है। पीड़िता के परिवार ने आरोप लगाया है कि ससुराल वालों ने दहेज की मांग को लेकर कई बार पीड़िता को प्रताड़ित किया है।

एसएसपी डा. विपिन ताडा ने इस मामले में सीओ कोतवाली को जांच कर कार्रवाई करने के आदेश दिए हैं। जांच के बाद आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

टिप्पणियाँ

मानस न्यूज- लोकप्रिय

जब माया के फेर में पड़े देवर्षि नारद, नहवाई में जीवंत हुआ नारद मोह का प्रसंग

राजापुर की चौपाल में उठीं ग्रामीणों की समस्याएं, महिलाओं को बताया सुरक्षा का रास्ता

मरीजों की सेवा के बीच काली पट्टी का विरोध, मांडा सीएचसी में स्वास्थ्य कर्मियों ने उठाईं मांगें

गांव की चौखट पर पहुंचकर विद्यार्थियों ने समझी ग्रामीण विकास की तस्वीर

त्रिशूल पूजा में उमड़ा आस्था का सैलाब, हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद

लोहे की रॉड से हमला और गला दबाने का आरोप, दंपती गिरफ्तार

गांधी जयंती पर शिक्षकों की मेहनत को मिला सम्मान, दो प्रधानाध्यापक पुरस्कृत

बहराइच में भेड़ियों का आतंक, 10 की मौत, 32 घायल, ग्रामीणों में दहशत

नहीं रहे वीपी सिंह के करीबी बाबू राजेंद्र सिंह, नरवर चौकठा में पसरा मातम

मांडा रोड रेलवे क्रॉसिंग तीन दिन रहेगा बंद, इस रास्ते से जाएंगे वाहन