जनआरोग्य मेले में डॉक्टरों की कमी ने मरीजों को परेशान किया

मानस न्यूज

प्रयागराज। रविवार को मांडा ब्लॉक क्षेत्र में आयोजित सीएम जनआरोग्य मेले में मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ा। महेवा कला स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में कोई भी डॉक्टर मौजूद नहीं था, जिससे मरीजों को अपनी स्वास्थ्य समस्याओं के समाधान के लिए परेशान होना पड़ा।

फॉर्मासिस्ट सतेंद्र सिंह ने 45 मरीजों को दवाएं दीं, लेकिन डॉक्टर की अनुपस्थिति से मरीजों को पर्याप्त स्वास्थ्य सेवाएं नहीं मिल सकीं। केडवर और दोहथा में डॉक्टरों ने कुछ मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया, लेकिन मरीजों की संख्या अधिक होने से परेशानी हुई।

स्वास्थ्य अधिकारियों ने बताया कि डॉक्टरों की कमी को लेकर अफसरों को अवगत कराया गया है। जल्द ही डॉक्टरों की तैनाती की जाएगी, जिससे मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकें।

टिप्पणियाँ

मानस न्यूज- लोकप्रिय

जब माया के फेर में पड़े देवर्षि नारद, नहवाई में जीवंत हुआ नारद मोह का प्रसंग

राजापुर की चौपाल में उठीं ग्रामीणों की समस्याएं, महिलाओं को बताया सुरक्षा का रास्ता

मरीजों की सेवा के बीच काली पट्टी का विरोध, मांडा सीएचसी में स्वास्थ्य कर्मियों ने उठाईं मांगें

गांव की चौखट पर पहुंचकर विद्यार्थियों ने समझी ग्रामीण विकास की तस्वीर

त्रिशूल पूजा में उमड़ा आस्था का सैलाब, हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद

लोहे की रॉड से हमला और गला दबाने का आरोप, दंपती गिरफ्तार

गांधी जयंती पर शिक्षकों की मेहनत को मिला सम्मान, दो प्रधानाध्यापक पुरस्कृत

नहीं रहे वीपी सिंह के करीबी बाबू राजेंद्र सिंह, नरवर चौकठा में पसरा मातम

चौपाल में खुली गांव की समस्याओं की पोटली, अधिकारियों ने सुनी फरियाद

बहराइच में भेड़ियों का आतंक, 10 की मौत, 32 घायल, ग्रामीणों में दहशत