नाली जाम से जलजामव का कहर, समाजसेवी ने की साफ-सफाई की मांग

मानस न्यूज

मांडा। ब्लॉक क्षेत्र के मांडाखास बाजार में साफ-सफाई की कमी के कारण नाली जाम हो गई है, जिससे गंदा पानी मुख्य सड़क पर जमा हो गया है। इससे बच्चों और राहगीरों को परेशानी उठानी पड़ रही है। जलजामव के कारण दुकानों के सामने पानी भर गया है, जिससे व्यापारियों को समस्या से दो चार होना पड़ रहा है। साथ ही, जलजामव के कारण मच्छरों का प्रकोप भी बढ़ गया है, जिससे बीमारियों का खतरा भी बढ़ गया है। समाजसेवी विजय द्विवेदी ने बीडीओ मांडा से मांडाखास बाजार में जाम नाली की साफ-सफाई कराए जाने की गुजारिश की है। उन्होंने कहा कि साफ-सफाई की व्यवस्था में सुधार किया जाना चाहिए ताकि लोगों को परेशानी न हो।




टिप्पणियाँ

मानस न्यूज- लोकप्रिय

जब माया के फेर में पड़े देवर्षि नारद, नहवाई में जीवंत हुआ नारद मोह का प्रसंग

राजापुर की चौपाल में उठीं ग्रामीणों की समस्याएं, महिलाओं को बताया सुरक्षा का रास्ता

मरीजों की सेवा के बीच काली पट्टी का विरोध, मांडा सीएचसी में स्वास्थ्य कर्मियों ने उठाईं मांगें

गांव की चौखट पर पहुंचकर विद्यार्थियों ने समझी ग्रामीण विकास की तस्वीर

त्रिशूल पूजा में उमड़ा आस्था का सैलाब, हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद

लोहे की रॉड से हमला और गला दबाने का आरोप, दंपती गिरफ्तार

गांधी जयंती पर शिक्षकों की मेहनत को मिला सम्मान, दो प्रधानाध्यापक पुरस्कृत

नहीं रहे वीपी सिंह के करीबी बाबू राजेंद्र सिंह, नरवर चौकठा में पसरा मातम

चौपाल में खुली गांव की समस्याओं की पोटली, अधिकारियों ने सुनी फरियाद

बहराइच में भेड़ियों का आतंक, 10 की मौत, 32 घायल, ग्रामीणों में दहशत