मांडा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: दुष्कर्म के आरोपी को भेजा जेल

मानस न्यूज

प्रयागराज। मांडा पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए 16 वर्षीय किशोरी से दुष्कर्म करने के आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। इंस्पेक्टर माण्डा शैलेंद्र सिंह की सधी रणनीति और संवेदनशीलता के कारण यह संभव हो सका।

इंस्पेक्टर शैलेंद्र सिंह ने बताया कि बीते सात माह पहले आरोपी ने शौच के लिए घर से निकली किशोरी के साथ दुष्कर्म किया और उसका वीडियो बना लिया। आरोपी ने वीडियो वायरल करने की धमकी देकर किशोरी को ब्लैकमेल करता रहा और उसके साथ लगातार दुष्कर्म किया। जिससे किशोरी सात माह की गर्भवती हो गई। पीड़िता की तबियत खराब होने पर 15 दिन पहले उसे अस्पताल दिखाया गया। मेडिकल जांच के बाद परिजनों को पीड़िता के गर्भवती होने की जानकारी हुई और उनके होश उड़ गए। पूछताछ करने पर आरोपी ने परिजनों को जान से मारने की धमकी दी।

 उन्होंने बताया कि पीड़िता के भाई की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया और शनिवार को आरोपी अमित कुमार निवासी कुदर को गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा गया।

इस मामले में इंस्पेक्टर शैलेंद्र सिंह ने आरोपी को गिरफ्तार किया, बल्कि पीड़िता और उसके परिजनों को भी सुरक्षा और समर्थन प्रदान किया।

टिप्पणियाँ

मानस न्यूज- लोकप्रिय

जब माया के फेर में पड़े देवर्षि नारद, नहवाई में जीवंत हुआ नारद मोह का प्रसंग

राजापुर की चौपाल में उठीं ग्रामीणों की समस्याएं, महिलाओं को बताया सुरक्षा का रास्ता

मरीजों की सेवा के बीच काली पट्टी का विरोध, मांडा सीएचसी में स्वास्थ्य कर्मियों ने उठाईं मांगें

गांव की चौखट पर पहुंचकर विद्यार्थियों ने समझी ग्रामीण विकास की तस्वीर

त्रिशूल पूजा में उमड़ा आस्था का सैलाब, हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद

लोहे की रॉड से हमला और गला दबाने का आरोप, दंपती गिरफ्तार

गांधी जयंती पर शिक्षकों की मेहनत को मिला सम्मान, दो प्रधानाध्यापक पुरस्कृत

नहीं रहे वीपी सिंह के करीबी बाबू राजेंद्र सिंह, नरवर चौकठा में पसरा मातम

चौपाल में खुली गांव की समस्याओं की पोटली, अधिकारियों ने सुनी फरियाद

बहराइच में भेड़ियों का आतंक, 10 की मौत, 32 घायल, ग्रामीणों में दहशत