ननद-भाभी का अश्लील वीडियो वायरल: ब्लैकमेलिंग का आरोप, एसएसपी से शिकायत

ननद-भाभी का अश्लील वीडियो वायरल: ब्लैकमेलिंग का आरोप, एसएसपी से शिकायत

*मानस न्यूज*

मेरठ। कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र में दो महिलाओं का अश्लील वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें उन्होंने अपनी सहेली, उसके बॉयफ्रेंड और भाई पर आरोप लगाया है। पीड़िताओं ने एसएसपी डॉ. विपिन ताडा से शिकायत की है, जिसमें उन्होंने बताया कि वीडियो मॉर्फ किया गया है और उन्हें दो लाख रुपये की मांग करते हुए ब्लैकमेल किया जा रहा है।

महिलाओं का आरोप है कि उनकी सहेली ने उनकी फर्जी आईडी बनाई और अश्लील वीडियो व फोटो वायरल कर दिए। आरोपी उन्हें अज्ञात नंबरों से कॉल कर अश्लील बातें कर रहे हैं और उन्हें कॉल गर्ल बता रहे हैं।

एसएसपी डॉ. विपिन ताडा ने मामले पर जांच बैठा दी है और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई का आदेश दिया है। पुलिस ने कहा है कि जांच के बाद जो भी इस मामले में संलिप्त पाया जाएगा, उस पर कार्रवाई की जाएगी।

मामले की जांच कंकरखेड़ा थाना पुलिस कर रही है। 

टिप्पणियाँ

मानस न्यूज- लोकप्रिय

जब माया के फेर में पड़े देवर्षि नारद, नहवाई में जीवंत हुआ नारद मोह का प्रसंग

राजापुर की चौपाल में उठीं ग्रामीणों की समस्याएं, महिलाओं को बताया सुरक्षा का रास्ता

मरीजों की सेवा के बीच काली पट्टी का विरोध, मांडा सीएचसी में स्वास्थ्य कर्मियों ने उठाईं मांगें

गांव की चौखट पर पहुंचकर विद्यार्थियों ने समझी ग्रामीण विकास की तस्वीर

त्रिशूल पूजा में उमड़ा आस्था का सैलाब, हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद

लोहे की रॉड से हमला और गला दबाने का आरोप, दंपती गिरफ्तार

गांधी जयंती पर शिक्षकों की मेहनत को मिला सम्मान, दो प्रधानाध्यापक पुरस्कृत

नहीं रहे वीपी सिंह के करीबी बाबू राजेंद्र सिंह, नरवर चौकठा में पसरा मातम

चौपाल में खुली गांव की समस्याओं की पोटली, अधिकारियों ने सुनी फरियाद

बहराइच में भेड़ियों का आतंक, 10 की मौत, 32 घायल, ग्रामीणों में दहशत