मिर्जापुर में भीषण सड़क हादसा,

मिर्जापुर में भीषण सड़क हादसा, मां की मौत, बेटी की शादी से पहले मातम

मानस न्यूज

मिर्जापुर। जिले के मड़िहान में एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक महिला की मौत हो गई और चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा तब हुआ जब एक तेज रफ्तार ट्रक ने कार में टक्कर मार दी। मृतक महिला की बेटी की शादी दो दिसंबर को होनी थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और फरार ट्रक चालक की तलाश शुरू कर दी है।

महिला अंजना सिंह अपने बच्चों के साथ सामान की खरीदारी करने के लिए अपनी बहन के घर गई थीं। वाराणसी में सामान की खरीदारी करने के बाद वे घर वापस लौट रही थीं, तभी यह हादसा हुआ। हादसे में अंजना की मौत हो गई, जबकि उनकी बेटी आकांक्षा की हालत गंभीर होने पर उन्हें वाराणसी रेफर कर दिया गया है। परिवार में मातम पसर गया है।

मृतक अंजना सिंह (50) के पति ने बताया कि उनकी बेटी आकांक्षा की शादी दो दिसंबर को होनी थी। शादी की तैयारियों के लिए अंजना अपने बच्चों के साथ सामान की खरीदारी करने के लिए अपनी बहन के घर गई थीं। वाराणसी में सामान की खरीदारी करने के बाद वे घर वापस लौट रही थीं, तभी यह हादसा हुआ।

हादसे में अंजना के साथ उनके बच्चे ज्योति सिंह (25), आशीष (18), प्रीति (22) भी घायल हो गए। सभी घायलों को सीएचसी मड़िहान में भर्ती कराया गया, जहां से आकांक्षा को वाराणसी रेफर कर दिया गया है।

पुलिस ने बताया कि हादसा मड़िहान तहसील के पास हुआ। ट्रक चालक फरार हो गया है, जिसकी तलाश की जा रही है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

टिप्पणियाँ

मानस न्यूज- लोकप्रिय

जब माया के फेर में पड़े देवर्षि नारद, नहवाई में जीवंत हुआ नारद मोह का प्रसंग

राजापुर की चौपाल में उठीं ग्रामीणों की समस्याएं, महिलाओं को बताया सुरक्षा का रास्ता

मरीजों की सेवा के बीच काली पट्टी का विरोध, मांडा सीएचसी में स्वास्थ्य कर्मियों ने उठाईं मांगें

गांव की चौखट पर पहुंचकर विद्यार्थियों ने समझी ग्रामीण विकास की तस्वीर

त्रिशूल पूजा में उमड़ा आस्था का सैलाब, हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद

लोहे की रॉड से हमला और गला दबाने का आरोप, दंपती गिरफ्तार

गांधी जयंती पर शिक्षकों की मेहनत को मिला सम्मान, दो प्रधानाध्यापक पुरस्कृत

नहीं रहे वीपी सिंह के करीबी बाबू राजेंद्र सिंह, नरवर चौकठा में पसरा मातम

चौपाल में खुली गांव की समस्याओं की पोटली, अधिकारियों ने सुनी फरियाद

बहराइच में भेड़ियों का आतंक, 10 की मौत, 32 घायल, ग्रामीणों में दहशत