महेवा कला में 109वें श्रीराम लीला मंचन की तैयारी जोरों पर: भक्ति और संस्कृति का अनूठा संगम

महेवा कला में 109वें श्रीराम लीला मंचन की तैयारी जोरों पर: भक्ति और संस्कृति का अनूठा संगम

मानस न्यूज

प्रयागराज। मांडा ब्लॉक क्षेत्र के महेवा कलां गांव में आगामी 3 से 13 अक्टूबर 2024 तक रामलीला मैदान में श्रीराम लीला मंचन का आयोजन होगा। 

रामलीला कमेटी के अध्यक्ष आशुतोष उर्फ बबलू श्रीवास्तव ने कहा, "हमें उम्मीद है कि 109 वें वर्ष की रामलीला मंचन में भी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ आएगी और भगवान श्रीराम की लीला का अनुसरण करेगी।"

डायरेक्टर गुलाब चंद्र पांडेय ने कहा, "हमने इस वर्ष भी रामलीला के मंचन के लिए विशेष तैयारियां की हैं। हमें विश्वास है कि यह आयोजन श्रद्धालुओं के लिए एक यादगार अनुभव होगा।"

 पत्रकार संदीप मिश्र ने कहा, "हमारी रामलीला क्षेत्र की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक धरोहर है। हमें इसे सहेजने और आगे बढ़ाने की आवश्यकता है। मंचन कार्य को आगे बढाने के लिए श्रद्धालु क्षेत्रवासियों को निरंतर सहयोग प्रदान करना चाहिए।"

संयोजक आशीष श्रीवास्तव ने कहा, "मैं सभी श्रद्धालुओं से अपील करता हूं कि वे इस वर्ष भी हमारी रामलीला को देखें और इसकी भावना को समझें।"

रामलीला मंचन के विशेष कार्यक्रम:- 

-धनुष यज्ञ: 6 अक्टूबर 

- नक कटैया: 8 अक्टूबर

- लंका दहन: 9 अक्टूबर

- अहिरावण वध: 11 अक्टूबर

रामलीला मंचन समय: रात्रि 8 से 11 बजे तक किया जाएगा। आयोजन स्थल: महेवा कला गांव स्थित रामलीला मैदान परिसर।

रामलीला के पदाधिकारी अश्वनी श्रीवास्तव, अवधेश श्रीवास्तव, दिनेश पांडेय, विपिन पांडेय, नगेंद्र शर्मा, अर्चित श्रीवास्तव, शास्वत श्रीवास्तव, सार्थक श्रीवास्तव, अभी श्रीवास्तव आदि ने क्षेत्रवासियों से प्रभु श्रीराम की लीला मंचन के दौरान उपस्थित रहने और श्रीराम की लीला का अनुसरण करने की अपील की।

टिप्पणियाँ

मानस न्यूज- लोकप्रिय

जब माया के फेर में पड़े देवर्षि नारद, नहवाई में जीवंत हुआ नारद मोह का प्रसंग

राजापुर की चौपाल में उठीं ग्रामीणों की समस्याएं, महिलाओं को बताया सुरक्षा का रास्ता

मरीजों की सेवा के बीच काली पट्टी का विरोध, मांडा सीएचसी में स्वास्थ्य कर्मियों ने उठाईं मांगें

गांव की चौखट पर पहुंचकर विद्यार्थियों ने समझी ग्रामीण विकास की तस्वीर

त्रिशूल पूजा में उमड़ा आस्था का सैलाब, हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद

लोहे की रॉड से हमला और गला दबाने का आरोप, दंपती गिरफ्तार

गांधी जयंती पर शिक्षकों की मेहनत को मिला सम्मान, दो प्रधानाध्यापक पुरस्कृत

बहराइच में भेड़ियों का आतंक, 10 की मौत, 32 घायल, ग्रामीणों में दहशत

नहीं रहे वीपी सिंह के करीबी बाबू राजेंद्र सिंह, नरवर चौकठा में पसरा मातम

मांडा रोड रेलवे क्रॉसिंग तीन दिन रहेगा बंद, इस रास्ते से जाएंगे वाहन