दिल दहला देने वाली वारदात: 8 साल की मासूम की हत्या, दुष्कर्म की आशंका

दिल दहला देने वाली वारदात: 8 साल की मासूम की हत्या, दुष्कर्म की आशंका

*Manas news*

प्रयागराज। सोरांव इलाके में एक दर्दनाक घटना घटी। आठ वर्षीय एक मासूम बालिका की रक्तरंजित लाश घर से महज 200 मीटर दूर खेत में मिली। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

बालिका बृहस्पतिवार की शाम दुर्गा पूजा देखने के लिए घर से निकली थी, लेकिन रातभर वापस नहीं लौटी। परिजनों ने रात भर उसकी खोजबीन की, लेकिन कोई पता नहीं चला। शुक्रवार की सुबह उसका शव मिला।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। फोरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर साक्ष्य इकट्ठा किए। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

इस घटना ने पूरे इलाके में दहशत फैला दी है। लोगों में आक्रोश है और उनमें सुरक्षा को लेकर चिंता है। पुलिस ने आसपास के इलाकों में सीसीटीवी फुटेज खंगालने के साथ ही विशेष जांच टीम गठित की है।

टिप्पणियाँ

मानस न्यूज- लोकप्रिय

जब माया के फेर में पड़े देवर्षि नारद, नहवाई में जीवंत हुआ नारद मोह का प्रसंग

राजापुर की चौपाल में उठीं ग्रामीणों की समस्याएं, महिलाओं को बताया सुरक्षा का रास्ता

मरीजों की सेवा के बीच काली पट्टी का विरोध, मांडा सीएचसी में स्वास्थ्य कर्मियों ने उठाईं मांगें

गांव की चौखट पर पहुंचकर विद्यार्थियों ने समझी ग्रामीण विकास की तस्वीर

त्रिशूल पूजा में उमड़ा आस्था का सैलाब, हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद

लोहे की रॉड से हमला और गला दबाने का आरोप, दंपती गिरफ्तार

गांधी जयंती पर शिक्षकों की मेहनत को मिला सम्मान, दो प्रधानाध्यापक पुरस्कृत

बहराइच में भेड़ियों का आतंक, 10 की मौत, 32 घायल, ग्रामीणों में दहशत

नहीं रहे वीपी सिंह के करीबी बाबू राजेंद्र सिंह, नरवर चौकठा में पसरा मातम

मांडा रोड रेलवे क्रॉसिंग तीन दिन रहेगा बंद, इस रास्ते से जाएंगे वाहन