मांडा में देवकुंड नाथ मंदिर परिसर में चोरी: ग्रामीणों में आक्रोश

मांडा में देवकुंड नाथ मंदिर परिसर में चोरी: ग्रामीणों में आक्रोश

(MANAS NEWS-24, राहुल यादव)


प्रयागराज। मांडा थाना क्षेत्र के देवकुंड नाथ धाम में चोरी की घटना ने ग्रामीणों को आक्रोशित कर दिया है। सोमवार की रात चोरों ने मंदिर परिसर में लगी सौर ऊर्जा लाइट को चोरी कर लिया, जिससे ग्रामीणों में गुस्सा फैल गया है।

यह पहली बार नहीं है जब मंदिर परिसर में चोरी हुई है। इससे पहले भी चोरों ने मंदिर से घंटा और अन्य सामान चोरी किया था। बीते वर्ष ग्रामीणों ने चोरी के विरोध में थाने का घेराव किया और हनुमान चालीसा का पाठ किया।

ग्रामीणों का कहना है कि मंदिर परिसर श्रद्धालुओं के आस्था का केंद्र है, लगातार चोरी की घटना से उनकी की भावना आहत हो रही है। पौराणिक मंदिर की सुरक्षा वयस्था में सेंध लगाकर अपराधी प्रशासन को खुली चुनौती दे रहे हैं और लोगों की भावना से खिलवाड़ कर रहें है। पुलिस प्रशासन को इसे गम्भीरता से लेना चाहिए आउट जल्द आरोपियों को गिरफ्तार करना चाहिए। ग्रामीणों ने मंदिर की सुरक्षा व घटना के खुलासे की मांग की।

टिप्पणियाँ

मानस न्यूज- लोकप्रिय

जब माया के फेर में पड़े देवर्षि नारद, नहवाई में जीवंत हुआ नारद मोह का प्रसंग

राजापुर की चौपाल में उठीं ग्रामीणों की समस्याएं, महिलाओं को बताया सुरक्षा का रास्ता

मरीजों की सेवा के बीच काली पट्टी का विरोध, मांडा सीएचसी में स्वास्थ्य कर्मियों ने उठाईं मांगें

गांव की चौखट पर पहुंचकर विद्यार्थियों ने समझी ग्रामीण विकास की तस्वीर

त्रिशूल पूजा में उमड़ा आस्था का सैलाब, हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद

लोहे की रॉड से हमला और गला दबाने का आरोप, दंपती गिरफ्तार

गांधी जयंती पर शिक्षकों की मेहनत को मिला सम्मान, दो प्रधानाध्यापक पुरस्कृत

बहराइच में भेड़ियों का आतंक, 10 की मौत, 32 घायल, ग्रामीणों में दहशत

नहीं रहे वीपी सिंह के करीबी बाबू राजेंद्र सिंह, नरवर चौकठा में पसरा मातम

मांडा रोड रेलवे क्रॉसिंग तीन दिन रहेगा बंद, इस रास्ते से जाएंगे वाहन