संदेश

बामपुर में फुलवारी की रामलीला का हुआ मनोरम मंचन

चित्र
बामपुर में फुलवारी की रामलीला का हुआ मनोरम मंचन  मानस न्यूज-24 प्रयागराज। मांडा ब्लॉक क्षेत्र के बामपुर गांव में 103वीं रामलीला का आयोजन हुआ। शनिवार रात फुलवारी की रामलीला में कलाकारों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। रामलीला में अहिल्या उद्धार, गंगा व जनकपुर दर्शन और गौरी पूजन के दृश्यों का मंचन किया गया। माता सीता की पूजा से प्रसन्न हुई गौरी मां ने मनचाहा वरदान दिया, जिस पर पूरा पंडाल गौरी मैया के जयकारे से गूंज उठा।  कमेटी के अध्यक्ष प्रेमसागर तिवारी, हरि कुअंर तिवारी, विनीत तिवारी, जयकांत तिवारी, कड़ेकांत तिवारी और अशोक पांडेय ने बताया कि गांव के शिक्षित लोग रामलीला का मंचन करते हैं। रामलीला के कलाकार लवकुश तिवारी, संजय, दिलीप, विशाल, कुनाल, कृष्णा, राजू पांडेय, काजू पांडेय, रामू तिवारी, सुजीत, मनीष और ओमप्रकाश के अभिनय को दर्शकों ने खूब सराहा।

अंकित कुमार तिवारी ने सिरसा चौकी प्रभारी का पदभार ग्रहण किया

चित्र
मानस न्यूज 24 प्रयागराज। पुलिस उच्चाधिकारियों के निर्देश पर अंकित कुमार तिवारी ने चौकी प्रभारी सिरसा का पदभार संभाल लिया।  बता दें इनके पूर्व चौकी इंचार्ज कुलदीप शर्मा का स्थानांतरण प्रयागराज के अरैल पुलिस चौकी कर दिया गया है। उनके स्थान पर 2019 बैच के अंकित कुमार तिवारी को धूमनगंज पुलिस चौकी से मेजा थाना क्षेत्र के सिरसा चौकी प्रभारी के रूप में नियुक्त किया गया। पदभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने बताया कि उनकी प्राथमिकता आम जनमानस को सुरक्षा प्रदान करते हुए क्षेत्र में शांति व्यवस्था सुनिश्चित करना होगा।       

श्री परमहंस आश्रम श्री माण्डव ऋषि धाम में शारदीय नवरात्र की धूम

चित्र
श्रीपरमहंस आश्रम श्री माण्डव ऋषि धाम में शारदीय नवरात्र की धूम मानस न्यूज-24 ( कन्हैयालाल मिश्र) प्रयागराज। मांडा ब्लॉक में स्थित श्री परमहंस आश्रम श्री माण्डव ऋषि धाम में शारदीय नवरात्र के अवसर पर भव्य त्रिशूल पूजा और स्थापना का आयोजन किया गया। शक्तेषगढ़ आश्रम (मिर्जापुर) के संतों द्वारा विधिवत मंत्रोच्चारण के साथ त्रिशूल पूजा और स्थापना की गई। कार्यक्रम में संत श्री लाले महराज, श्री राकेश महराज, श्री वशिष्टानंद महराज, श्री कृष्णानंद महराज और श्री पप्पू महराज ने सतसंग के माध्यम से भक्तों को आध्यात्मिक ज्ञान प्रदान किया। सतसंग में मूर्ति पूजा, नौ देवी दूर्गा पूजा के महत्व और सदगुरु के सानिध्य में रहने की आवश्यकता पर प्रकाश डाला गया। आश्रम पर भण्डारा का आयोजन किया गया, जिसमें हजारों भक्तों को प्रसाद वितरित किया गया। इसके अलावा, भक्तों को फ्री में यथार्थ गीता की पुस्तकें भी वितरित की गईं। कार्यक्रम को सफल बनाने में आश्रम के भक्तों का महत्वपूर्ण योगदान रहा, जिनमें राहुल सिंह, शितला प्रसाद, ब्लेस्टर, सुनिल, हिरा भगत, कमलेश बाबा, कन्हैयालाल मिश्रा, मनोज विश्वकर्मा, राधेश्याम, पडवेन्दर बहादु...

महेवा कला में 109वीं रामलीला का आयोजन, धनुष यज्ञ व राम विवाह की लीला का मंचन

चित्र
महेवा कला में 109वीं रामलीला का आयोजन, धनुष यज्ञ व राम विवाह की लीला का मंचन रवि गुप्ता (चीफ एडिटर) मानस न्यूज 24 प्रयागराज। संगम नगरी प्रयागराज के मांडा ब्लॉक क्षेत्र के महेवा कला में चल रही 109वीं रामलीला में रविवार को धनुष यज्ञ व राम विवाह की लीला का मंचन कलाकारों द्वारा किया गया। इस दौरान दर्शकों ने रामलीला के पात्रों के अभिनय की खूब सराहना की। राजा जनक ने बंदीजन के माध्यम से सीता स्वयंवर की घोषणा की, जिसमें रावण-बाणासुर सहित तमाम राजा धनुष भंग करने का प्रयास किया, लेकिन निराशा हाथ लगी। जनक को संताप हुआ और उन्होंने सभी राजाओं को बलहीन कहा। लक्ष्मण क्रोधित हुए, विश्वामित्र ने राम को धनुष भंग कर जनक का संताप करने का निर्देश दिया। प्रभु श्रीराम ने शिव धनुष का खंडन कर विदेहराज का संताप दूर किया। धनुष टूटते ही पूरा पंडाल जय श्रीराम के जयकारे से गूंज उठा। साधुराजा-दुष्टराजा, रावण-बाणासुर, परशुराम-लक्ष्मण, पेठहवा राजा का हास्य संवाद दर्शकों ने खूब सराहा।  रामलीला में सुंदरम पांडेय ने राम, छोटू शर्मा ने लक्ष्मण, अंकित शर्मा ने सीता, देवी प्रसाद वैश्य ने जनक, संदीप मिश्र ने साधुराजा व प...

महेवा कला: रामलीला में धनुषभंग व श्रीराम विवाह का मनोरम मंचन आज

चित्र
महेवा कला: रामलीला में धनुषभंग व श्रीराम विवाह का मनोरम मंचन आज मानस न्यूज-24 प्रयागराज। मांडा ब्लॉक क्षेत्र के महेवा कला गांव में 109वीं रामलीला का आयोजन किया जा रहा है। रामलीला कमेटी ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे रामलीला मंचन के दौरान पहुंचें और इस पावन आयोजन का रसपान करें। आज रविवार रात साढ़े आठ बजे से रामलीला मैदान महेवा कला में धनुषभंग व श्रीराम विवाह की रामलीला का रोचक व भावपूर्ण मंचन किया जाएगा। इस दौरान साधूराजा-दुष्टराजा संवाद, रावण-बाणासुर संवाद, धर्मी-अधर्मी राजा संवाद, परशुराम-लक्ष्मण संवाद और पेठहवा राजा का हास्य संवाद का रोचक व भावपूर्ण मंचन कलाकारों द्वारा किया जाएगा। रामलीला कमेटी के प्रबंधक आशुतोष श्रीवास्तव, आशीष श्रीवास्तव और गुलाब चंद्र पांडेय ने श्रद्धालु भक्तों से अपील की है कि वे इस पावन आयोजन में शामिल हों और रामलीला के मंचन का आनंद लें।

विक्रम सिंह बने भारतीय किसान यूनियन किसान के प्रदेश महासचिव!

चित्र
विक्रम सिंह बने भारतीय किसान यूनियन किसान के प्रदेश महासचिव! मानस न्यूज-24 (अभिषेक मिश्र) प्रयागराज। पूर्व छात्र संघ पदाधिकारी और जुझारू सामाजिक कार्यकर्ता विक्रम सिंह को भारतीय किसान यूनियन किसान संगठन में प्रदेश महासचिव नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर पवन सिंह के निर्देश पर प्रदेश अध्यक्ष पूर्वांचल राजीव चंदेल ने की। विक्रम सिंह को प्रदेश महासचिव का नियुक्ति प्रमाण पत्र सौंपा गया। इस अवसर पर युवा मोर्चा के मंडल प्रभारी अर्जुन यादव, जिला संगठन मंत्री शिव शंकर सिंह मुन्ना भैया सहित सैकड़ों युवा उपस्थित थे। विक्रम सिंह ने कहा, "मैं इस जिम्मेदारी को स्वीकार करता हूं और किसानों के हित में काम करने के लिए प्रतिबद्ध हूं। मैं किसानों की समस्याओं का समाधान करने और उनके अधिकारों की लड़ाई लड़ने के लिए काम करूंगा।" विक्रम सिंह की नियुक्ति पर महिला मोर्चा की मंडल अध्यक्ष मंजू राज आदिवासी, मंडल महासचिव धर्मेंद्र सिंह पटेल सहित कई नेताओं ने बधाई दी।

मेजा कोराव मे स्वास्थ्य विभाग की टीम ने किया छापेमारी, अस्पताल समेत कई अल्ट्रासाउंड सेंटर हुए सील

चित्र
रवि गुप्ता (चीफ एडिटर) मानस न्यूज़ 24 प्रयागराज। यमुनापार इलाके के मेजा एवम कोरांव में शनिवार को स्वास्थ्य विभाग की एक टीम ने छापेमारी किया। इस दौरान कई अस्पताल एवम अल्ट्रासाउंड सेंटर सील किया। टीम सर्वप्रथम मेजा रोड़ स्थित जय मां विन्ध्यवासिनी अल्ट्रासाउण्ड सेन्टर व परख अल्ट्रासाउण्ड सेन्टर का निरीक्षण  करने पहुंची। लेकिन निरीक्षण की सूचना हो जाने के कारण टीम के पहुँचने के कुछ देर पहले ही दोनो अल्ट्रासाउण्ड सेन्टरो के संचालक सेंटर बंद कर मौके से फरार हो गए। ऐसे में टीम ने दोनो ही अल्ट्रासाउण्ड सेन्टरों को सील कर दिया गया। इसके बाद टीम प्राप्त शिकायत के आधार पर बी.एल. मेमोरियल हास्पिटल मेजा खास व् यथार्थ अल्ट्रासाउण्ड सेन्टर का निरीक्षण किया गया। जिसमें अल्ट्रासाउण्ड सेन्टर के चिकित्सक न रहने के कारण उक्त अल्ट्रासाउण्ड सेन्टरको सील कर दिया गया।  मेजा के बाद टीम द्वारा कोराव के लेडियारी स्थित अर्चना हास्पिटल का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान निशा पत्नी रमेश ग्राम मंजरी पंवारी जिनका आपरेशन से बच्चा पैदा हुआ था। किन्तु किसी आकस्मिक चिकित्सक के अनुपलब्धता के वजह से उक्त हास्पि...

मांडा शिक्षकों की अनुपस्थिति पर सीडीपीओ का सख्त एक्शन

चित्र
मांडा शिक्षकों की अनुपस्थिति पर सीडीपीओ का सख्त एक्शन, निरीक्षण में तीन शिक्षक मिले गैरहाजिर, बीईओ ने भी जताया रोष, (मानस न्यूज-24) अजय प्रजापति प्रयागराज। शनिवार को मांडा ब्लॉक क्षेत्र के दोहथा परिषदीय विद्यालय में सीडीपीओ रमेश कुमार के अचानक निरीक्षण में बड़ा खुलासा हुआ। तीन शिक्षक गैरहाजिर मिले, जिनमें प्रधानाध्यापक छवि गुप्ता, सहायक अध्यापक आशा देवी और संतराम शामिल हैं। विद्यालय में कुल 175 बच्चे पंजीकृत हैं, लेकिन मात्र 50 बच्चे उपस्थित मिले। विद्यालय में दो शिक्षा मित्र मौजूद मिले। सीडीपीओ रमेश कुमार ने कहा, "शिक्षकों की अनुपस्थिति बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ और शिक्षा व्यवस्था में बड़ा खामियाजा है। अनुपस्थित शिक्षकों का वेतन रोकने की संस्तुति की गई है और विभागीय कार्रवाई के लिए अफसरों को पत्र भेजा गया है।" ब्लॉक शिक्षा अधिकारी मांडा (बीईओ) राजीव प्रताप सिंह ने भी शिक्षकों की अनुपस्थिति पर रोष जताया। उन्होंने कहा, "यह बहुत गंभीर मामला है। शिक्षकों की अनुपस्थिति से बच्चों की शिक्षा प्रभावित होती है। हम ऐसे शिक्षकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करेंगे।" बीईओ राजीव...

मांडा में विधायक निधि से लगी स्ट्रीट लाइट चोरी

चित्र
मांडा में विधायक निधि से लगी स्ट्रीट लाइट चोरी मानस न्यूज-24, राहुल यादव मांडा। बरहा कला गांव में लगी स्ट्रीट लाइट को चोरों ने पर कर दिया। जिसको लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है। ग्रामीणों ने घटना के खुलासे और चोरों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। मांडा थाना क्षेत्र के बरहा कला गांव की मुस्लिम बस्ती में मोहम्मद इंद्रेस की दुकान के सामने लगी स्ट्रीट लाइट चोरी हो गई। स्ट्रीट लाइट को चोरों ने खंभे सहित पार कर दिया। ग्रामीणों में चोरी की बढ़ती वारदातों से आक्रोश फैल गया है। ग्रामीणों ने पुलिस से मांग की है कि चोरी की घटना का जल्द से जल्द खुलासा किया जाए और गांव में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत की जाए। 

बसकड़ी में बिजली संकट: नवरात्रि में छाया अंधेरा

चित्र
बसकड़ी में ट्रांसफार्मर फूंकने से बिजली संकट: नवरात्रि में छाया अंधेरा मानस न्यूज-24 मांडा। विद्युत उपकेंद्र मांडा रोड से जुड़े बसकड़ी बगीचा बस्ती के 25 केवीए ट्रांसफॉर्मर में एक हफ्ते के भीतर दूसरी बार खराबी आई। इससे नवरात्रि के दौरान इलाके में अंधेरा छा गया, जिससे स्थानीय निवासियों को परेशानी हो रही है।  विमलेश कुमार, बाबूलाल, राजकुमार मंगला, धर्मेंद्र कुमार बिंद, राजेश विश्वकर्मा, सुनिल विश्वकर्मा, पिंटू और अन्य स्थानीय निवासियों ने बताया कि ट्रांसफॉर्मर में भार अधिक होने से यह समस्या आ रही है। उन्होंने भार क्षमता बढ़ाने और जल्द से जल्द फुंका ट्रांसफॉर्मर लगाने की मांग की। स्थानीय निवासी अमरेश पटेल ने कहा, "नवरात्रि के दौरान बिजली की कटौती से हमें बहुत परेशानी हो रही है। हमें उम्मीद है कि जल्द ही समस्या का समाधान होगा।" जेई प्रदीप मिश्र ने समस्या का समाधान करने का आश्वासन दिया और कहा, "ट्रांसफॉर्मर बदलकर समस्या का समाधान कराया जाएगा। हम जल्द से जल्द काम पूरा करने की कोशिश कर रहे हैं।" स्थानीय प्रशासन को भी मामले की जानकारी दी गई है और उम्मीद है कि जल्द ही समस्या ...

पति के खिलाफ 24 दिन बाद दहेज हत्या का मुकदमा

चित्र
मानस न्यूज 24 प्रयागराज। संगम नगरी प्रयागराज के उतरांव थाना पुलिस ने डीसीपी के आदेश पर घटना के 24 दिन बाद दहेज हटाया का मुकदमा दर्ज किया।  क्षेत्र के सदरेपुर गांव निवासी राजकरण ने अपनी बेटी एकता की शादी मंडोर गांव निवासी रामबली के बेटे अजय के साथ वर्ष 2023 में की थी। आरोप है कि शादी के बाद से कम दहेज को लेकर बेटी को प्रताड़ित करता था।  दहेज में मोटरसाइकिल की मांग करता था। मांग पूरी न होने पर बीते 11 सितंबर की रात में बेटी को मारपीट कर फांसी पर लटका दिया था। जिस समय विवाहिता की मौत हुई वह चार माह की गर्भवती भी थी।  विवाहिता के पिता ने डीसीपी गंगानगर से मिलकर आप बीती सुनाई। डीसीपी के आदेश पर घटना के 24 दिन बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।

होलागढ़ में करंट की चपेट में आने से युवक की मौत

चित्र
मानस न्यूज 24 प्रयागराज। होलागढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत सराय बृसिंहपुर सांगीपुर में जगदीश प्रसाद पटेल के पुत्र 35 वर्षीय सुभाष पटेल की करंट की चपेट में आने से आकस्मिक मौत हो गई।  सुभाष दूध और पनीर का व्यवसाय करते थे। देर रात वह अपने काम में जुटा था जिस दौरान करंट की चपेट में आ गया और उसकी मौके पर मौत हो गई।  घटना से पूरे परिवार में कोहराम मच गया। जानकारी पर पहुंची होलागढ़ पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

मऊआइमा में बहू को लेकर ससुर हुआ फरार, पति तलाश में जुटा

चित्र
मानस न्यूज 24 प्रयागराज। संगम नगरी प्रयागराज के मऊआइमा इलाके में एक ससुर अपनी ही बहू को लेकर फरार हो गया। बहू अपने दो बच्चों को भी साथ ले गई। पति अपने पिता की करतूतों से शर्मसार होकर उनकी तलाश में जुटा है।  मऊआइमा थाना क्षेत्र के एक गांव का युवक गुजरात में निजी कारोबार करता है और वही रहता है। उसकी पत्नी दो छोटे बच्चों को लेकर गांव में ससुर के साथ रहती थी। बताया जाता है कि युवक की मां का देहांत हो चुका है और दूसरे भाई उनसे अलग रहते हैं। ये बहू अपने दो बच्चों के साथ पिता के साथ रहती थी। कई बार ग्रामीणों ने ससुर को अपनी बहू के साथ अपत्तिजनक हालत में देखा। गांव वालों से इसकी जानकारी होने पर बेटे ने अपने पिता को फोन कर बुरा भला कहा था। तीन दिन पूर्व बहू बच्चों को लेकर अपने ससुर के साथ घर से चली गई। पड़ोसियों से सूचना पाकर महिला का पति गुजरात से गांव आ गया। अब वह पत्नी और बच्चों की तलाश में जुटा है। युवक ने अपने ससुराल वालों को भी पत्नी के कारनामों की खबर दी और उन्हें भी तलाश करने को कहा। जो भी हो मामला इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है।

उरूवा में दिव्यांग छात्रों के लिए मेजरमेंट कैम्प का हुआ आयोजन

चित्र
उरूवा में दिव्यांग छात्रों के लिए मेजरमेंट कैम्प का हुआ आयोजन मानस न्यूज-24 प्रयागराज। शनिवार को उरूवा बीआरसी परिसर में आयोजित कैम्प में 214 छात्रों का परीक्षण हुआ, जिसमें 180 दिव्यांग बच्चों को सहायक उपकरण उपलब्ध कराए जाएंगे। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी प्रवीण तिवारी के निर्देश पर यह कैम्प समेकित शिक्षा और एलिम्को कानपुर के सहयोग से आयोजित किया गया। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी प्रवीण तिवारी ने कहा, "दिव्यांग बच्चों को शिक्षा और आत्मनिर्भरता के अवसर प्रदान करना हमारी प्राथमिकता है। यह कैम्प इस दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, जिससे हम उनकी विशेष आवश्यकताओं को पूरा कर सकते हैं और उन्हें समाज में समानता के साथ खड़ा होने का मौका दे सकते हैं।" खंड शिक्षा अधिकारी उरूवा राजेश यादव ने कहा, "यह कैम्प हमारे क्षेत्र के दिव्यांग बच्चों के लिए वरदान साबित होगा। हमें उम्मीद है कि इससे उनकी शिक्षा और विकास में मदद मिलेगी और वे अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने में सक्षम होंगे। हम एलिम्को कानपुर और समेकित शिक्षा के सहयोग के लिए आभारी हैं।" खंड शिक्षा अधिकारी मेजा कैलाश सिंह ने कहा, "यह...

मांडा पुलिस ने छात्राओं मे भरा जागरूकता का जोश, टोल फ्री नंबरों की दी जानकारी

चित्र
मिशन शक्ति के तहत जागरूक की गई छात्राएं  मांडा पुलिस ने छात्राओं मे भरा जागरूकता का जोश, टोल फ्री नंबरों की दी जानकारी राहुल यादव (ब्यूरो चीफ) मानस न्यूज़ 24 मांडा,प्रयागराज। योगी सरकार के मिशन शक्ति के तहत महिलाओं को लगातार जागरूक किया जा रहा है। महिलाओं की सुरक्षा व्यवस्था हेतु प्रत्येक थानों मे महिला हेल्प डेस्क भी संचालित कराया गया है। ताकि महिलाओं की समस्या का त्वरित निस्तारण किया जा सके। इसी क्रम मे शनिवार की दोपहर मांडा मे संचालित लार्ड बुद्धा स्कूल मे मांडा इंस्पेक्टर शैलेन्द्र सिंह की अगुवाई मे मिशन शक्ति फेज 5.0 के तहत महिला सुरक्षा को लेकर स्कूली छात्राओं को जागरूक किया गया। इस दौरान बताया गया की छात्रायें किसी भी समस्या का अब महिला हेल्प डेस्क मे शिकायत कर त्वरित निस्तारण पा सकती हैँ।  इतना ही नही उन्होंने टोल फ्री नंबर 112,1090,1076 साहित विभिन्न नंबरों को छात्राओं के समक्ष साझा किया। पुलिस ने छात्राओं का हौसला बढ़ाते हुए कहा की छात्रायें निडरता पूर्वक स्कूल आएं जाये। किसी भी प्रकार की समस्या पर सम्भवतः मदद के लिए पुलिस तैयार रहेगी।

महेवा कला में 109वीं रामलीला का आयोजन: भगवान राम के जन्म और ताड़का-सुबाहु के वध की लीला का मंचन

चित्र
प्रयागराज। मांडा ब्लॉक क्षेत्र के महेवा कला गांव में आयोजित 109वीं वर्ष की रामलीला में शुक्रवार को भगवान राम के जन्म और ताड़का-सुबाहु के वध की लीला का मनरोम मंचन किया गया। इस अवसर पर रामलीला में राजा दशरथ को चार पुत्रों की प्राप्ति के लिए गुरु वशिष्ठ द्वारा यज्ञ अनुष्ठान की सलाह देने का दृश्य पेश किया गया। सृंगी ऋषि द्वारा पुत्रेष्ठि यज्ञ के अनुष्ठान के बाद, राजा दशरथ को राम, लक्ष्मण, भरत और शत्रुघन की प्राप्ति हुई। इसके बाद विस्वामित्र मुनि द्वारा राजा दशरथ से राम-लक्ष्मण की मांग की गई और भगवान राम द्वारा ताड़का और सुबाहु राक्षस का वध किया गया। इस दौरान पूरा पांडाल जय श्रीराम, हर हर महादेव के जयकारे से गूंज उठा। रामलीला में सुंदरम पांडेय ने भगवान राम की, छोटू शर्मा ने लक्ष्मण की, देवीप्रसाद वैश्य ने राजा दशरथ की, संदीप मिश्र ने गुरु वशिष्ठ की, गुलाब पांडेय ने विस्वामित्र की, अश्वनी श्रीवास्तव ने ताड़का की, आशीष श्रीवास्तव ने सुबाहु की, अविनाश शर्मा ने मारीच की और मनोज वर्मा ने दूत की भूमिका निभाई।  रामलीला प्रबंधक आशुतोष श्रीवास्तव ने बताया कि आगामी रविवार को धनुष यज्ञ और राम विवा...

दिवंगत अधिवक्ता के घर पहुंचे सांसद उज्जवल रमन सिंह

चित्र
दिवंगत अधिवक्ता के घर पहुंचे सांसद उज्जवल रमण सिंह मानस न्यूज-24 प्रयागराज। ब्लॉक क्षेत्र मांडा के बहेलियापुर गाव निवासी अधिवक्ता पियूष पटेल की बीते एक सप्ताह पूर्व इलाहबाद स्थित कीड़गंज आवास पर हार्ट अटैक से मौत हो गई थी। जानकारी पर गुरुवार दोपहर प्रयागराज के सांसद उज्जवल रमण सिंह दिवंगत अधिवक्ता के घर पहुंचें। उन्होंने अधिवक्ता की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर शोक संवेदना व्यक्त किया। उक्त सांसद ने परिजनों का हौसला बढ़ाते हुए दिवंगत की आत्मा की शांति हेतु प्रार्थना किया। इस मौके पर मृतक अधिवक्ता के पिता कौशलेश पटेल, भाई मनीष पटेल, रजनीकांत पटेल, सपा नेता श्याम कृष्ण यादव सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

डीएफसी रेलमार्ग पर ट्रेन हादसे में जेई की मौत

चित्र
डीएफसी रेलमार्ग पर ट्रेन हादसे में जेई की मौत राहुल यादव, मानस न्यूज  प्रयागराज। करछना थाना क्षेत्र के पचदेवरा फ्लाई ओवर के समीप गुरुवार को डीएफसी रेलमार्ग पर उपकरीकरण विद्युत का निरीक्षण एवं पेट्रोलिंग करने निकले जूनियर एजीकेटिव इंजीनियर (जेई) की ट्रेन दुर्घटना में दर्दनाक मौत हो गई। इससे कर्मचारियों में अफरातफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए शहर भेज दिया। उधर, कर्मचारियों द्वारा घटना की जानकारी मृतक जेई के स्वजनों को फोन पर दी गई। रोते बिलखते परिजन चीर घर पहुंचे। परिजन शाम को शव लेकर घर के लिए रवाना हो गए। मिली जानकारी के मुताबिक, गाजीपुर के दरौली गांव निवासी दीपील कुमार मौर्य (25) पुत्र सुरेंद्र कुमार करछना डीएफसी स्टेशन पर जूनियर एजीकेटिव (जेई) पद पर कार्यरत थे। रोजाना की तरह वह गुरुवार को उपकरीकरण पच्चीस हजार वोल्टेज का निरीक्षण व पेट्रोलिंग करने निकले थे। तभी वह ट्रेन का शिकार हो गए। हादसा इतना भयावह रहा कि जेई ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। इससे अन्य कर्मचारियों में अफरातफरी मच गई। सूचना पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने शव को कब्जे में लिया औ...

महेवा कला में 109वीं रामलीला का मंचन: नारद मोह की मनोहारी प्रस्तुति

चित्र
महेवा कला में 109वीं रामलीला का मंचन: नारद मोह की मनोहारी प्रस्तुति MANAS NEWS-24 प्रयागराज। मांडा ब्लॉक क्षेत्र के महेवा कला गांव में 109वीं रामलीला का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें बृहस्पतिवार रात मुकुट पूजन और नारद मोह की रामलीला का मंचन किया गया। यह धार्मिक आयोजन पूरे क्षेत्र में अपनी ऐतिहासिक महत्ता के लिए जाना जाता है। रामलीला के प्रबंधक आशुतोष श्रीवास्तव ने बताया कि यह रामलीला 109 वर्ष पूर्व शुरू हुई थी, जब विद्युत के अभाव में रोगन और कपड़े का मसाला बनाकर मंचन किया गया था। आज भी यह परम्परा जारी है, जिसमें गांव के पढ़े-लिखे और बड़े पद पर आसीन लोग प्रभु श्रीराम की लीला का मंचन करते हैं। इस आयोजन में हिन्दू और मुस्लिम समुदाय के लोग शामिल होते हैं, जो इसकी सांस्कृतिक महत्ता को दर्शाता है।  नारद मोह की रामलीला में इंद्र ने अपने गुप्तचर से नारद की तपस्या की जानकारी ली और कामदेव को भेजकर नारद की तपस्या भंग करने का प्रयास किया। कामदेव ने अपने पुष्प बाण से नारद को मोहित किया, जिससे नारद की तपस्या भंग हो गई। कामदेव पर विजय प्राप्त होने से नारद को अभिमान हुआ।  श्रीहरि ने दवर्षी का अ...

दिल दहला देने वाली वारदात: 8 साल की मासूम की हत्या, दुष्कर्म की आशंका

चित्र
दिल दहला देने वाली वारदात: 8 साल की मासूम की हत्या, दुष्कर्म की आशंका *Manas news* प्रयागराज। सोरांव इलाके में एक दर्दनाक घटना घटी। आठ वर्षीय एक मासूम बालिका की रक्तरंजित लाश घर से महज 200 मीटर दूर खेत में मिली। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। बालिका बृहस्पतिवार की शाम दुर्गा पूजा देखने के लिए घर से निकली थी, लेकिन रातभर वापस नहीं लौटी। परिजनों ने रात भर उसकी खोजबीन की, लेकिन कोई पता नहीं चला। शुक्रवार की सुबह उसका शव मिला। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। फोरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर साक्ष्य इकट्ठा किए। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस घटना ने पूरे इलाके में दहशत फैला दी है। लोगों में आक्रोश है और उनमें सुरक्षा को लेकर चिंता है। पुलिस ने आसपास के इलाकों में सीसीटीवी फुटेज खंगालने के साथ ही विशेष जांच टीम गठित की है।

ट्रक और ट्रैक्टर की टक्कर में 10 मजदूरों की मौत, 3 घायल

चित्र
मीरजापुर में भीषण सड़क हादसा: ट्रक और ट्रैक्टर की टक्कर में 10 मजदूरों की मौत, 3 घायल *मानस न्यूज कमलेश सिंह* मीरजापुर।  जिले के कछवा थाना क्षेत्र के कटका पड़ाव में रात्रि एक बजे जीटी रोड पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। ट्रैक्टर भदोही की तरफ से वाराणसी की तरफ जा रहा था, तभी बेकाबू ट्रक चालक ने ट्रैक्टर को पीछे से टक्कर मार दी। इस हादसे में 10 मजदूरों की मौत हो गई, जबकि 3 मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतकों के नाम हैं: 1. भानू प्रताप (25 वर्ष), पुत्र हीरालाल, निवासी रामसिंहपुर, मिर्जामुराद, जनपद वाराणसी।2. विकास कुमार (20 वर्ष), पुत्र अखिलेश, निवासी रामसिंहपुर, मिर्जामुराद, जनपद वाराणसी। 3. अनिल कुमार (35 वर्ष), पुत्र हुबलाल, निवासी बीरबलपुर, मिर्जामुराद, जनपद वाराणसी। 4. सूरज कुमार (22 वर्ष), पुत्र हुबलाल, निवासी बीरबलपुर, मिर्जामुराद, जनपद वाराणसी।5. सनोहर (25 वर्ष), पुत्र नन्दू, निवासी बीरबलपुर, मिर्जामुराद, जनपद वाराणसी। 6. राकेश कुमार (25 वर्ष), पुत्र कन्हैया लाल, निवासी बीरबलपुर, मिर्जामुराद, जनपद वाराणसी। 7. प्रेम कुमार (40 वर्ष), पुत्र महंगी, निवासी बीरबलपुर, मिर्जामुराद, जन...

गांधी और शास्त्री जी के आदर्शों को अपनाकर बेहतर समाज का निर्माण सम्भव, बीईओ राजीव प्रताप

चित्र
गांधी और शास्त्री जी के आदर्शों को अपनाकर बेहतर समाज का निर्माण सम्भव, बीईओ राजीव प्रताप MANAS NEWS-24 प्रयागराज। बुधवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर बीआरसी परिसर मांडा में ध्वजारोहण किया गया। खंड शिक्षा अधिकारी राजीव प्रताप सिंह और ऐकेडमिक रिसोर्स पर्सन राजकुमार सिंह ने ध्वजारोहण किया। बीआरसी के विनोद मिश्रा और राज किशोर भी उपस्थित रहे। बीईओ राजीव प्रताप सिंह ने कहा, "गांधी जी और शास्त्री जी के आदर्शों को अपनाकर हम एक बेहतर समाज बना सकते हैं। उनकी नीतियों और सिद्धांतों को अपनाने से हम अपने जीवन को सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ा सकते हैं। हमारे छात्रों को उनके जीवन दर्शन से सीखने और अपनाने की जरूरत है, ताकि वे भविष्य में देश के सच्चे नागरिक बन सकें।" विनोद मिश्रा ने कहा, "गांधी जी का सत्य और अहिंसा का मार्ग और शास्त्री जी का जय जवान जय किसान का नारा हमें राष्ट्र सेवा की प्रेरणा देता है। हमें उनके सपनों को पूरा करने के लिए काम करना होगा और समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने के लिए प्रयास करना होगा। ये महापुरुष हमें याद दिलाते हैं कि हमारी छोट...

गांधी और शास्त्री जयंती पर राजकीय विद्यालय दिधिया में हर्षोल्लास

चित्र
गांधी और शास्त्री जयंती पर राजकीय विद्यालय दिधिया में हर्षोल्लास MANAS NEWS-24 प्रयागराज। मांडा ब्लॉक क्षेत्र के राजकीय विद्यालय दिधिया में गांधी जयंती और लाल बहादुर शास्त्री जयंती का आयोजन हुआ। प्रधानाचार्या नीलम चतुर्वेदी, शिक्षक और छात्रों  ने गांधी और शास्त्री की प्रतिमा पर पुष्प अर्पण किया। आंचल, मनीषा, अमृता, भूमिका, संजीवनी, खुशी, अनुराग आदि छात्रों ने गांधी और शास्त्री के जीवन दर्शन को साझा किया, जबकि शिक्षक एकता राय ने भजन प्रस्तुत किया। शिक्षक वसुंधरा ओझा और रीना सोनकर ने विचार व्यक्त किए। नीलम चतुर्वेदी ने छात्रों को सत्य निष्ठा और अनुशासन का पालन करने के लिए शपथ दिलाई। प्रधानाचार्या नीलम चतुर्वेदी ने कहा, "गांधी और शास्त्री जी के आदर्शों को अपनाकर हम एक बेहतर समाज बना सकते हैं। हमारे छात्रों को उनके जीवन दर्शन से सीखने और अपनाने की जरूरत है।" कार्यक्रम में सर्वधर्म प्रार्थना हुई, जिसमें एकता राय ने गीता पाठ और वसुंधरा ओझा ने बाइबिल पाठ किया। अंत में सभी ने मिलकर गांधी का प्रसिद्ध भजन "रघुपति राधव" गाया। इस अवसर पर सूर्यभान, राहुल सहित सभी शिक्षक व छात्र ...

लालगोपालगंज: खेलते समय गुब्बारा फूटा: तीन वर्षीय मासूम की गई जान

चित्र
लालगोपालगंज: गुब्बारा फटने से तीन वर्षीय मासूम की गई जान MANAS NEWS-24 प्रयागराज। लालगोपालगंज में एक दिल दहला देने वाली घटना में तीन वर्षीय सायरा की मौत गुब्बारे के फटने से हुई। वह अपने नाना के घर खेलने के लिए गुब्बारे से खेल रही थी, जब अचानक गुब्बारा फूट गया और उसकी श्वास नली में फंस गया। उतरांव थाना क्षेत्र के फतूहां गांव निवासी नाज बानो की एकलौती बेटी सायरा अपनी मां के साथ मायके आई थी। बुधवार को दिन में करीब ग्यारह बजे उसके नाना ने उसे गुब्बारे दिए थे। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। सायरा को तत्काल निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

कोरांव के देवघाट में बड़ी चोरी: लाख के आभूषण पर हाथ साफ

चित्र
कोरांव के देवघाट में बड़ी चोरी: लाख के आभूषण पर हाथ साफ MANAS NEWS-24 प्रयागराज। कोरांव थाना क्षेत्र के देवघाट में बीती रात्रि एक बड़ी चोरी की घटना घटी। अज्ञात चोरों ने बेचन लाल केसरी के घर में घुसकर अलमारी तोड़कर नकदी और जेवरात समेत लाखों रुपये के आभूषण चोरी कर ली। सूत्रों के अनुसार, चोरों ने बेचन लाल केसरी के घर के कमरे में रखी अलमारी को तोड़कर 30 हजार नकदी और 25 लाख से अधिक का आभूषण चोरी किया। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल शुरू कर दी। थाना प्रभारी ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है और चोरों की पहचान करने के लिए सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों का विश्लेषण किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जल्द ही चोरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इस घटना के बाद से देवघाट के निवासियों में भय और असुरक्षा की भावना है। पुलिस ने लोगों से सहयोग करने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी देने की अपील की है।

उम्र और अनुभव ने बदली गांधी जी की पोशाक, मजदूरों की गरीबी देखकर पगड़ी छोड़ किसानों के लिए अपनाया खादी

चित्र
उम्र और अनुभव ने बदली गांधी जी की पोशाक, मजदूरों की गरीबी देखकर पगड़ी छोड़ किसानों के लिए अपनाया खादी रवि गुप्ता (चीफ एडिटर) मानस न्यूज 24 प्रयागराज। मोहन दास करम चंद्र गांधी यानी महात्मी गांधी के बारे में कहा जाता है कि अंग्रेजों के खिलाफ एक स्ट्रैटजी के तहत उन्होंने अपने ड्रेसिंग स्टाइल को बदला था।  उनके परपोते तुषार गांधी बताते हैं कि जब भी कोई भारतीय नेता अंग्रेजों से मिलने जाता तो अंग्रेजी तौर तरीके से जाता था। मगर गांधी जी ने ऐसा नहीं किया इससे अंग्रेज परेशान हो गए। उन्हें लगा कि ये इंसान तो हमारे जैसा दिखने की कोशिश भी नहीं कर रहा है। अपने कपड़ों से गांधी एक मनोवैज्ञानिक खेल भी खेल रहे थे। गांधी जी कहते थे- तन ढंकने के लिए भले ही कम कपड़ा पहनो, लेकिन जितना कपड़ा पहनो स्वदेशी हो। उनके लिए कपड़े लाइफ स्टाइल नहीं फिलॉसफी थे। यही वजह रही कि उन्होंने उम्र के हर पड़ाव पर जरूरत के हिसाब से अपने कपड़ों की पसंद भी बदली। पढ़िए कैसे वक्त के साथ बदला गांधी का पहनावा... बचपनः ट्रेडिशनल कपड़े पसंद थे आपको बता दे कि गांधी जी का जन्म गुजराती परिवार में हुआ। पोरबंदर और राजकोट में पारंपरिक गु...

मांडा: पितृ विसर्जन: गंगा घाट पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़, सुरक्षा की कमी चिंताजनक

चित्र
मांडा: पितृ विसर्जन: गंगा घाट पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़, सुरक्षा की कमी चिंताजनक MANAS NEWS-24 प्रयागराज। मांडा थाना क्षेत्र के महेवा कला, डेंगुरपुर गंगा घाट पर बुधवार सुबह से ही पितृविसर्जन करने वाले श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। गंगा घाट पर बाल मुंडन कराने के बाद लोगों ने अपने पितरों का तर्पण किया और पतित पावनी गंगा तट पर पुरखों का पिंडदान कर सुख समृद्धि की कामना की। इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने अपने पूर्वजों की आत्मा की शांति के लिए पूजा-अर्चना की और गंगा जल में पिंडदान किया। गंगा घाट पहुंचे 15-20 हजार लोगों ने अपने पितरों को याद करते हुए उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। श्रद्धालु रामनरेश ने कहा, "पितृ विसर्जन हमारे पूर्वजों की याद में एक महत्वपूर्ण अवसर है। हम अपने पूर्वजों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हैं और उनकी याद में दान-पुण्य करते हैं।" एक अन्य श्रद्धालु, मनमोहन ने कहा, "गंगा में पिंडदान करना हमारे लिए एक पवित्र कार्य है। हम अपने पूर्वजों की आत्मा की शांति के लिए यह कार्य करते हैं और सुख समृद्धि की कामना करते हैं।" इस पितृ विसर्जन क...

प्रयागराज: भगवान की मूर्ति चोरी का अनोखा मामला: गलती का पश्चाताप कर एक सप्ताह बाद चोर ने लौटाई मूर्ति- पढ़े चोर का माफीनामा

चित्र
प्रयागराज: भगवान की मूर्ति चोरी का अनोखा मामला: गलती का पश्चाताप कर एक सप्ताह बाद चोर ने लौटाई मूर्ति- पढ़े चोर का माफीनामा MANAS NEWS-24 प्रयागराज। श्रृंगवेरपुर के गऊघाट आश्रम मंदिर से आठ दिन पहले चोरी हुई श्रीराधा-कृष्ण की अष्टधातु की मूर्ति हाईवे के सर्विस मार्ग से बरामद हुई। चोर ने मूर्ति के साथ एक माफीनामा भी छोड़ा, जिसमें उसने अपनी अज्ञानता का उल्लेख करते हुए मूर्ति लौटाने की बात लिखी है।  सूचना पर पहुंची स्थानीय पुलिस लिखापढ़ी के बाद मूर्ति को आश्रम संचालक के सुपुर्द कर दिया। एक सप्ताह पूर्व शृंग्वेरपुर धाम के गऊघाट आश्रम स्थित राम-जानकी मंदिर का ताला तोड़कर अष्टधातु की 100 वर्ष पुरानी राधा-कृष्ण की मूर्ति चोरी हो गई थी। मामले में पुलिस ने दो संदिग्धों को हिरासत में भी लिया था, लेकिन मूर्ति का कोई सुराग नहीं मिला। मंगलवार को सुबह करीब 11.30 बजे हंडिया-कोखराज के सर्विस मार्ग पर आश्रम के सामने किसी ने मूर्ति देखी तो आश्रम के महंत को जानकारी दी। पत्र में चोर ने लिखा कि मूर्ति चुराने के बाद से उसका बेटा बीमार हो गया और उसे बुरे सपने आने लगे। उसने मूर्ति को बेचने के लिए उसकी पालिश क...

मांडा में देवकुंड नाथ मंदिर परिसर में चोरी: ग्रामीणों में आक्रोश

चित्र
मांडा में देवकुंड नाथ मंदिर परिसर में चोरी: ग्रामीणों में आक्रोश (MANAS NEWS-24, राहुल यादव) प्रयागराज। मांडा थाना क्षेत्र के देवकुंड नाथ धाम में चोरी की घटना ने ग्रामीणों को आक्रोशित कर दिया है। सोमवार की रात चोरों ने मंदिर परिसर में लगी सौर ऊर्जा लाइट को चोरी कर लिया, जिससे ग्रामीणों में गुस्सा फैल गया है। यह पहली बार नहीं है जब मंदिर परिसर में चोरी हुई है। इससे पहले भी चोरों ने मंदिर से घंटा और अन्य सामान चोरी किया था। बीते वर्ष ग्रामीणों ने चोरी के विरोध में थाने का घेराव किया और हनुमान चालीसा का पाठ किया। ग्रामीणों का कहना है कि मंदिर परिसर श्रद्धालुओं के आस्था का केंद्र है, लगातार चोरी की घटना से उनकी की भावना आहत हो रही है। पौराणिक मंदिर की सुरक्षा वयस्था में सेंध लगाकर अपराधी प्रशासन को खुली चुनौती दे रहे हैं और लोगों की भावना से खिलवाड़ कर रहें है। पुलिस प्रशासन को इसे गम्भीरता से लेना चाहिए आउट जल्द आरोपियों को गिरफ्तार करना चाहिए। ग्रामीणों ने मंदिर की सुरक्षा व घटना के खुलासे की मांग की।

चाका: स्वस्थ जीवन में मोटे अनाज की बताई महत्ता

चित्र
चाका: स्वस्थ जीवन में मोटे अनाज की बताई महत्ता, प्रशिक्षण कार्यक्रम में मोटे अनाज को बढ़ावा देना रहा उद्देश्य MANAS NEWS-24 प्रयागराज। मंगलवार को चाका ब्लॉक क्षेत्र में कृषि विभाग द्वारा बीआरसी परिसर में श्रीअन्न (मिलेट्स) पुनरोद्वार प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य मोटे अनाज जैसे सावा, कोदो, कगनी, काकुन, बाजरा को बढ़ावा देना था, जो स्वस्थ जीवन में पोषक तत्वों की पूर्ति करते हैं। कार्यक्रम की अध्यक्षता खण्ड शिक्षा अधिकारी नरेन्द्र देव मिश्र ने की। उन्होंने कहा, "मोटे अनाज हमारे स्वास्थ्य के लिए बहुत महत्वपूर्ण हैं। हमें अपने आहार में इन्हें शामिल करना चाहिए, क्योंकि ये हमें आवश्यक पोषक तत्व प्रदान करते हैं और हमारी रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाते हैं।" सहायक विकास अधिकारी (कृषि) सुशील सिंह ने विचार व्यक्त किए। उन्होंने कहा, "मिलेट्स की खेती करने से किसानों को आर्थिक लाभ भी होगा, क्योंकि ये अनाज बाजार में अच्छे दाम पर बिकते हैं। हम किसानों को मिलेट्स की खेती के लिए प्रोत्साहित करेंगे और उन्हें आवश्यक सुविधाएं प्रदान करेंगे।" चाका प्रभारी ...